Explore

Search

February 14, 2026 10:31 pm

समाजवादी पार्टी के नेताओं के सानिध्य में सम्पन्न हुई व्यापार सभा की मासिक बैठक

इटावा, 11 जनवरी। समाजवादी व्यापार सभा की मासिक बैठक रविवार को बीकानेर रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की शोभा समाजवादी पार्टी इटावा के प्रवक्ता विकास गुप्ता (विक्की) के सानिध्य में बढ़ी।

 

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कोषाध्यक्ष श्री बृजेन्द्र यादव तथा विशिष्ट अतिथि जिला सचिव श्री राहुल गुप्ता (गींजा) रहे। विशेष आमंत्रित अतिथियों में श्री ज्ञानचंद (पप्पन सिन्धी), श्री उपदेश मिश्रा एवं श्री राम प्रकाश वर्मा उपस्थित रहे।

 

अध्यक्षता एवं संचालन

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुरेश चंद वर्मा ने की। संयुक्त संचालन का दायित्व जिला मंत्री हरीश जौहरी एवं जिलाध्यक्ष राजीव चंदेल ने निभाया।

 

व्यापारियों ने रखे विचार

 

बैठक में जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र सोनी, हर्ष भदौरिया सहित प्रतिष्ठित व्यापारी आकाशदीप जैन, प्रमित दीक्षित एवं रंजीत सिंह ने भी अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए।

 

उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं व्यापारी

 

इस अवसर पर व्यापार सभा के कोषाध्यक्ष श्री श्रवण कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी, जैनुल आब्दीन, शहर अध्यक्ष मोहम्मद शाह खालिद, शहर उपाध्यक्ष शिवम वर्मा, शहर सचिव आसिफ़ वारसी, लाइन पार प्रभारी दुष्यन्त कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।

 

उपस्थित अन्य प्रमुख व्यक्ति

 

विकास मिश्रा, राजू वर्मा, वीरेन्द्र सिंह, ज्ञान सिंह तोमर, रिज़वान कुरैशी, मनोज गुप्ता, गौरव गुप्ता, शीलू यादव, दीपू यादव, शशांक सिंह, पप्पू जौहरी, अजीत कुदेशिया, सौरभ चंदेल, हरिओम सिंह, गुड्डू चैन वाले, जितेन्द्र वर्मा, यशपाल सिंह, नवीन कुमार, सचिन सोनी, बी के वर्मा, विनोद यादव, सुनील यादव सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।

 

बैठक में शहर के व्यापारिक विकास, समस्याओं एवं उनके समाधान पर गहन चर्चा हुई। सभी ने मिलकर सामूहिक हित में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर