Explore

Search

February 15, 2026 12:01 am

व्यापारियों के प्रतिष्ठान का एक करोड़ का बीमा करें सरकार-ओम रतन कश्यप  -उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा उठाई मांग

इटावा अग्निकांड जैसी घटनाओं मैं व्यापारियों का भारी नुकसान होता है इसलिए पंजीकृत व्यापारियों का एक करोड़ का बीमा निशुल्क कराए सरकार उपरोक्त मांग उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर इकाई की आईटीआई चौराहे पर आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने की उन्होंने आगे कहा कि 9 जनवरी को प्रांतीय इकाई की कार्य समिति बैठक गाजियाबाद में प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल जी के समक्ष रखी जाएगी 

प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा ने कहां की प्रांतीय कार्य समिति की बैठक में जीएसटी विभाग की विसंगतियां का मामला रखा जाएगा तथा अपनी पुरानी मांग जिस पर पूरा प्रदेश माननीय बनवारी लाल कंछल जी के साथ सरकार से मांग कर रहा है कि ऑनलाइन ट्रेडिंग को बंद किया जाए

जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला ने कहा कि शीघ्र ही उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का सदस्यता अभियान चलने वाला है सभी व्यापारी जो पदाधिकारी बनना चाहते हैं वह सदस्यता अवश्य लें बिना सदस्यता के कोई भी पदाधिकारी जिला या नगर की टीम में पदाधिकारी नहीं बन पाएगा

युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने व्यापारियों के तमाम कानून पास करने कराने में महती भूमिका अदा की है

युवा शहरअध्यक्ष मुकेश दुबे ने कहा कि व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा उठाई गई कई समस्याएं आज तक हल नहीं हो सकी यह मामला भी क्रांतिकारी समिति की बैठक में उठाया जाएगा बैठक की अध्यक्षता जिला संगठन मंत्री और रमेश जैन ने की बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार पाल ने किया बैठक में प्रमुख रूप से युवा जिला उपाध्यक्ष अंकुर शक युवा शहर उपाध्यक्ष अमित दुबे भोले आशीष दत्त तिवारी अश्वनी दुबे युवा संगठन मंत्री कपिल पाठक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर