Explore

Search

February 15, 2026 7:10 am

इटावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चार साल बाद चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद, एक वांछित गिरफ्तार

इटावा, 04 जनवरी 2026। इटावा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बसरेहर पुलिस की टीम ने करीब चार साल पहले चोरी हुए एक ट्रैक्टर को बरामद करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में की गई।

 

घटना की पृष्ठभूमि:

 

मामला 22 नवंबर 2021 का है, जब थाना बसरेहर क्षेत्र के ग्राम सिरसा निवासी शैलेंद्र चौधरी ने पुलिस को सूचना दी कि उनका पावर ट्रैक ट्रैक्टर (नंबर UP75Y2308) रात में अज्ञात लोगों ने चोरी कर लिया है। इस पर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

गिरफ्तारी और बरामदगी:

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना बसरेहर पुलिस ने आज (04.01.2026) को अभियुक्त प्रहलाद पुत्र गया प्रसाद (उम्र 45 वर्ष), निवासी ग्राम झिंदुआ, थाना भरथना, को गिरफ्तार किया। उससे चोरी किया गया एक ट्रैक्टर (एस्कॉर्ट पावर ट्रैक) भी बरामद किया गया है। अभियुक्त के खिलाफ थाना बसरेहर में दर्ज मुकदमे के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 

यह सफलता इनकी टीमवर्क का नतीजा:

 

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष बसरेहर उपनिरीक्षक सौरभ सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक महेश कुमार, उपनिरीक्षक अलख निरंजन, कांस्टेबल सुखदेव और कांस्टेबल विनोद कुमार शामिल रहे।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने इस सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई दी है और कहा कि जनपद में अपराध पर नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर