Explore

Search

February 15, 2026 2:37 am

पंसारी टोला जैन मंदिर में शांतिनाथ विधान हर्षोल्लास के साथ संपन्न

इटावा- शहर के प्राचीन एवं भव्य श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर, पंसारी टोला में पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री शांतिनाथ विधान का श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण भव्य धार्मिक आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल विधि-विधान के साथ श्रीजी के केसर जल से अभिषेक एवं शांतिधारा से हुई, जिसे पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। प्रतिष्ठाचार्य पंडित सतेंद्र जैन के निर्देशन में विधान का शुभारंभ किया गया। अभिषेक के उपरांत श्रद्धालुओं ने सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

विधान के दौरान महिलाओं ने भक्ति नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। हवन कुंड में आहुतियों के साथ विधान का समापन किया गया। सायंकालीन सत्र में भगवान की भक्ति में भक्ति नृत्य एवं भव्य महाआरती का आयोजन हुआ।

महाआरती के समय दीपों की जगमगाहट और भक्ति संगीत से पूरा मंदिर परिसर भावविभोर हो उठा। श्रद्धालुओं ने तालियों और जयकारों के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर महिला मंडल की सभी महिलाएं विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर