Explore

Search

February 15, 2026 12:00 am

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से ही हम आजाद प्रमुख चौराहा पर लगे स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं 

इटावा दिसम्बर। इटावा महोत्सव प्रदर्शनी पंडाल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों सम्मेलन का उद्घाटन रविवार को सांसद जितेन्द्र दौहरे, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता शंटु, जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी प्रदीप शाक्य बबलू, विशिष्ट अतिथि तात्या टोपे के पुत्र विनायक राव तोपे, अमर शहीद क्रांतिकारी पंडित राम नारायण आजाद के वंशज बाबी दुबे आजाद, राज त्रिपाठी व कार्यक्रम के संयोजक आकाशदीप जैन अध्यक्ष निर्मल चंद गुप्ता,मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद जितेंद्र ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जिन्होंने देश को आजाद कराया ऐसे गौरवमई स्वतंत्रता सेनानी परिजनों के बीच उपस्थित होने पर गौरांवित महसूस कर रहा हूं। श्री दौहरे ने सांसद निधि से सेनानी भवन की मरम्मत का भी आश्वासन दिया। नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने कहा कि हम स्वतंत्रता सेनानियों के ऋणी हैं उनके कारण ही आज आजादी में सांस ले रहे हैं। मेरा प्रयास होगा की नगरपालिका के स्टैंडों आदि अन्य स्थानों स्वतंत्रता सेनानियों के नाम अंकित किए जाएं। 

विशिष्ट अतिथि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन 1857 गदर के कानपुर जिले के मुख्य पात्र रहे तांत्या टोपे के वंशज विनायक राव टोपे ने कहा कि अभी हम लोगों का पानी मरा नहीं है ,हम लोग आज भी देश के लिए कुछ भी कर सकते हैं । देश को भी स्वतंत्रता सेनानियों के गौरव की रक्षा करते हुए उनको नगरों के प्रमुख चौराहों पर प्रतिमाएं लगाकर उनका स्थान देना चाहिए ताकि आने वाली नई पीढ़ी अपने गौरवमई पूर्वजों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके।

कार्यक्रम में संयुक्त रूप से संयोजक रहे आकाशदीप जैन व अध्यक्ष निर्मल चंद गुप्ता ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित परिवार जनों की तरफ से एक नौ सूत्रीय ज्ञापन सांसद जितेन्द्र दौहरे को सौंपा और उनसे इस समस्या को संसद में उठाने का आग्रह किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन में स्थानीय प्रशासन की गैर मौजूदगी सभी लोगों को हैरान करने वाली लगी।

इस अवसर पर सपा प्रवक्ता विकास गुप्ता, सेनानी आश्रित ज्योत्सना वर्मा ,के के यादव ,इकबाल हाशमी, योगेंद्र दीक्षित, आनंद कुमार यादव, राम लखन चौधरी, गिरीश चंद्र गुप्ता, अनुराग अग्निहोत्री सहित लगभग 300 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन हेवरा डिग्री कॉलेज के प्राचार्य शैलेंद्र शर्मा ने किया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर