Explore

Search

February 15, 2026 2:37 am

हजरत खुशबूशाह उर्स: भरथना में आस्था और भाईचारे का संदेश

इटावा /भरथना । कस्बे के स्टेशन रोड स्थित शेखजी के हाते में हजरत खुशबूशाह (बगिया वाले बाबा) का उर्स शरीफ शनिवार को अकीदत और रूहानी माहौल के बीच संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादरपोशी की और फातिहा पढ़कर देश में अमन-चैन, भाईचारे व खुशहाली की दुआ मांगी।

 

उर्स के दौरान दरगाह परिसर सूफी परंपरा और आपसी सौहार्द की मिसाल बना रहा। आयोजकों के अनुसार, इसका मुख्य उद्देश्य समाज में इंसानियत, भाईचारे और मोहब्बत का संदेश पहुँचाना है।

 

कार्यक्रम में मौलाना फहीम रज़ा, हाफिज अज़ीम सम्भली, जुल्फिकार खां, कुर्बान अली, नफीस अली, ताहिर खां, बिलाल मूसानी, मुकेश वारसी, गुलजार खान, अजीजुल हसन तथा रजब अली सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर