इटावा दिसंबर। इटावा जनपद से आकांक्षा गुप्ता के भारतीय जनता पार्टी की प्रान्तीय परिषद में सदस्य के रूप में निर्वाचित किए जाने पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता व उनके मंडल के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता की अध्यक्षता में उनके निज आवास पर संपन्न हुई जिसमें संगठन को गतिशील बनाने के लिए बल दिया गया । व्यापारियों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने के लिए अभियान चलाने की का संकल्प लिया गया । बैठक में सर्वसम्मति से अवनीश कटारे को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। उमाकांत जैन व निशा पोरवाल को जिला उपाध्यक्ष, राजीव बंसल व मोहित गुप्ता को जिला मंत्री नियुक्त किया गया। करण श्रीवास्तव को शहर इटावा का उपाध्यक्ष तथा पिंकी श्रीवास्तव को जिला महिला का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से आकांक्षा गुप्ता को सम्मानित करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया । इसके बाद उन्हें माला पहनकर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।
आकांक्षा गुप्ता का स्वागत करने वालों में आकाश दीप जैन जिला महामंत्री,प्रशांत दीक्षित कोषाध्यक्ष, राजीव कुमार गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी, मनोज गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन लखनऊ ,रजत जैन नगरअध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह तथा अनूप शाक्य सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।









