Explore

Search

February 15, 2026 11:35 am

चित्रकूट जेल के डिप्टी जेलर की इटावा में मौत

इटावा । तबीयत खराब होने पर घर आ रहे रहे चित्रकूट के डिप्टी जेलर की रास्ते में हालत बिगड़ने पर मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया।

 

इटावा जसवंतनगर के राम ताल निवासी 55 वर्षीय प्रमोद कुमार कनैजिया पुत्र स्व ख्याली राम दो वर्ष से #चित्रकूट जिला जेल में डिप्टी जेलर थे। 15 दिन से तबीयत ठीक नहीं थी, ड्यूटी के दौरान आफिस में गिर पड़े थे, जिसके बाद रविवार को छुट्टी लेकर स्वजन के साथ निजी वाहन से घर आ रहे थे। रास्ते में अचानक हार्ट अटैक पड़ा, इटावा पहुंचने से पहले मौत हो गई। स्वजन सोमवार सुबह जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो बेटे लोकेंद्र प्रताप, हरेंद्र प्रताप व एक बेटी अंशिका है। प्रमोद कुमार की मौत के बाद पत्नी मंजू देवी सहित परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर