Explore

Search

February 15, 2026 2:18 pm

पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, में प्रो. एच. सी. वर्मा का आगमन — विद्यार्थियों ने सीखे भौतिकी के वास्तविक सिद्धांत

इटावा पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल के लिए 1 दिसंबर का दिन ऐतिहासिक रहा, जब देश के सुप्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी, पद्मश्री से सम्मानित एवं ‘Concepts of Physics’ के लेखक प्रोफेसर एच. सी. वर्मा विद्यालय पधारे। उनके आगमन ने छात्रों में उत्साह और ऊर्जावान वातावरण पैदा कर दिया। इस विशेष सत्र में प्रो. वर्मा जी ने भौतिकी के विविध सिद्धांतों को दैनिक जीवन के उदाहरणों के माध्यम से समझाते हुए छात्रों को विज्ञान के प्रति प्रयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।

 

सत्र के दौरान उन्होंने बल, ऊर्जा, प्रतिबिंब, न्यूटन के गति नियम, तरंग सिद्धांत इत्यादि विषयों पर रोचक प्रयोग किए। बच्चे न केवल सुन रहे थे बल्कि सक्रिय रूप से प्रयोगों में भाग ले रहे थे और सवाल पूछते हुए विज्ञान की गहराइयों को समझने का प्रयास कर रहे थे। उनके सरल और सहज शिक्षण शैली ने जटिल विषयों को भी सहजता से स्पष्ट कर दिया।

 

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. कैलाश चन्द्र यादव ने इस अवसर पर कहा,

“ऐसे महान वैज्ञानिकों और शिक्षकों से बच्चों का जुड़ना ही शिक्षा का सच्चा उद्देश्य है। आज के दौर में विज्ञान केवल परीक्षा का विषय नहीं, बल्कि संभावनाओं और नवाचार का मार्ग है। प्रो. वर्मा जी का मार्गदर्शन हमारे छात्रों के लिए भविष्य में प्रेरणा का आधार बनेगा।”

 

कार्यक्रम के सफल समापन पर विद्यालय के प्रिंसिपल श्री अरविंद कुमार तोमर ने वोट ऑफ थैंक्स देते हुए कहा,

“प्रो. एच. सी. वर्मा जी का हमारे विद्यालय में आगमन हम सभी के लिए गौरव का विषय है। हमारी पूरी टीम और छात्रवृंद की ओर से हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उनकी शिक्षाएं छात्रों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को मजबूत करेंगी।”

 

विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम छात्रों को अनुसंधान, अविष्कार और विज्ञान के प्रति जिज्ञासा विकसित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर