Explore

Search

February 15, 2026 2:17 pm

“पद्म श्री अंजू बॉबी जॉर्ज ने इटावा के सेंट मेरी इंटर कॉलेज में एथलेटिक्स गाला में बढ़ाया उत्साह, मसूद तैमूरी भी रहे मौजूद

इटावा। ओलंपिक पदक विजेता और पद्म श्री सम्मानित एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज ने शनिवार को सेंट मेरी इंटर कॉलेज, इटावा में आयोजित एक दिवसीय ‘मारियाथलोन एथलेटिक्स गाला 2025’ की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँची अंजू बॉबी जॉर्ज ने युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उनके साथ खेलों के अनुभव साझा किए।

 

इस अवसर पर पंजाब केसरी के ब्यूरो चीफ मसूद तैमूरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने इस खेल आयोजन के महत्व और स्थानीय स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

 

कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, जिनमें दौड़, कूद एवं फील्ड इवेंट्स शामिल थे। अंजू बॉबी जॉर्ज ने नन्हे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि “अनुशासन और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।”

 

स्कूल प्रबंधन ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में खेल के प्रति रुचि जगाना और राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से उन्हें सीधे जोड़ना था। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए।

 

इस खेल गाला के माध्यम से इटावा में एक बार फिर खेलों की अलख जगी है और स्थानीय युवाओं को प्रेरणा मिली है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर