जनपद इटावा 30.11.2025 को थाना ऊसराहार क्षेत्रान्तर्गत दर्शन वाटिका तहसील ताखा में सुमित कुमार कश्यप पुत्र कृष्णपाल निवासी ऊसराहार की शादी समारोह चल रहा था । शादी में शामिल होने आये मित्र शेष कुमार यादव पुत्र तेजपाल यादव निवासी ग्राम बलीपुर थाना नगला खंगर जनपद फिरोजाबाद हाल पता जनता कालोनी सब्जी मंडी के पीछे थाना फ्रेंण्डस कालोनी जनपद इटावा उम्र 43 वर्ष जो वर्तमान में बीएसएफ जैसलमेर राजस्थान में तैनात है । शादी में बारात चढ़ते समय शेष कुमार यादव द्वारा अपनी लाइसेन्सी पिस्टल से हर्ष फायरिंग की गयी जिसके परिणामस्वरूप गोली वहां मौजूद पुष्कर गुप्ता पुत्र अवधेश कुमार गुप्ता निवासी ऊसराहार उम्र 27 वर्ष के पेट में लग गई । परिजनों द्वारा तत्काल उपचार हेतु सैफई अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल में उपचाराधीन है । थाना ऊसराहार पर प्राप्त सूचना के आधार अभियुक्त शेष कुमार यादव को गिरफ्तार कर लाइसेंसी पिस्टल एवं कारतूस को बरामद किया गया जो कि जम्मू कश्मीर से बनाया गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. शेष कुमार यादव पुत्र तेजपाल यादव निवासी ग्राम बलीपुर थाना नगला खंगर जनपद फिरोजाबाद हाल पता जनता कालोनी सब्जी मंडी के पीछे थाना फ्रेंण्डस कालोनी जनपद इटावा उम्र 43 वर्ष ।
पुलिस टीमः- थानाध्यक्ष ऊसराहार बलराज भाटी मय टीम ।









