Explore

Search

February 15, 2026 9:34 am

पुलिसकर्मियों से लगवाई दौड़, करवाया टोलीवार ड्रिल; 112 वाहनों से लेकर बैरक तक का किया सघन निरीक्षण

इटावा। 28 नवंबर, 2025। पुलिस बल की तैयारी और अनुशासन को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई और एक विस्तृत निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान एसएसपी ने पुलिस बल की शारीरिक व मानसिक फिटनेस पर विशेष जोर दिया। समस्त पुलिसकर्मियों को दौड़ लगवाकर उनकी सहनशक्ति का परीक्षण किया गया और अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल का आयोजन किया गया।

निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित गतिविधियों पर गहन नजर डाली:

यूपी-112 वाहनों का निरीक्षण: दंगा नियंत्रण उपकरणों और फर्स्ट एड किट जैसे महत्वपूर्ण उपकरणों की जांच की गई और उनकी नियमित सफाई व उचित रखरखाव के कड़े निर्देश दिए गए।

आरटीसी कार्यालय व बैरक का जायजा: आरटीसी कार्यालय, बैरक और मेस (भोजनालय) की साफ-सफाई, गुणवत्ता और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत आदेश जारी किए गए।

अभिलेखों की जांच: आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों का सत्यापन किया गया और पुलिस कर्मचारियों के अर्दली रूम का निरीक्षण किया गया।

इस पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन के अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहें

#EtawaPolice #PoliceParade #SSPEtawa #FitnessDrill #UP112 #PoliceInspection

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर