Explore

Search

February 15, 2026 4:32 am

इटावा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 154 जोड़ों ने सात फेरों में बंधा सुहाग का बंधन

सरकार ने प्रति जोड़े लगभग एक लाख रुपये की की वित्तीय सहायता; जिलाधिकारी ने दिया आशीर्वाद, पूरे शहर में खुशी का माहौल

इटावा। रामलीला मैदान में समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह ने शनिवार को एक भावनात्मक और खुशनुमा माहौल का साक्षी बना। इस भव्य कार्यक्रम में जिले के महेवा, जसवंतनगर, बढ़पुरा और इटावा नगरपालिका क्षेत्र के कुल 154 जोड़े वैदिक मंत्रों और विधि-विधान के साथ वैवाहिक जीवन में बँध गए।

 

जिलाधिकारी ने दिया आशीर्वाद, बताई योजना की बारीकियाँ

 

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने सभी नवदंपतियों को ढेर सारा आशीर्वाद और सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सरकार की ओर से प्रति जोड़े पर लगभग एक लाख रुपये का लाभ दिया जाता है। इस राशि का एक हिस्सा सीधे जोड़े के बैंक खाते में और शेष राशि का उपयोग उन्हें आवश्यक घरेलू सामान खरीदने के लिए किया जाता है। इसके अलावा, भोजन और समारोह की पूरी व्यवस्था सरकार द्वारा ही की गई थी।

गणमान्य व्यक्तियों ने दी शुभकामनाएं

इस ऐतिहासिक अवसर पर पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, विधायक प्रतिनिधि हरिनारायण बाजपेई, जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव और जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल आलोक दीक्षित सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने जोड़ों को संबोधित किया और उनके नए सफर के लिए आशीर्वाद दिए।

 

सुरक्षा और संचालन में रही बेहतरीन व्यवस्था

 

कार्यक्रम स्थल पर सीओ सिटी अभय नारायण राय और शहर कोतवाल यशवंत सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वहीं, कार्यक्रम की सफलता का श्रेय जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती संध्या रानी बघेल ने सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए समारोह का समापन किया।

 

यह समारोह न केवल एक सामाजिक कल्याणकारी योजना का सफल क्रियान्वयन था, बल्कि इसने 154 परिवारों को एक नई शुरुआत का उपहार देकर जिले में खुशियाँ बिखेर दीं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर