Explore

Search

February 15, 2026 4:07 am

भीषण हमले के आरोपियों को इटावा पुलिस ने किया गिरफ्तार, बरामद हथियार और दो कारें

इटावा। थाना बढ़पुरा क्षेत्र में दिनांक 08 नवंबर, 2025 की रात्रि में घटी एक भीषण हिंसक घटना के चारों अभियुक्तों को इटावा पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल रक्तरंजित बांस का डंडा, लकड़ी की पाटी और दो स्कॉर्पियो कारें भी बरामद की हैं।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन और पुलिस उप महानिरीक्षक, कानपुर रेंज के निर्देशन में की गई।

 

क्या है मामला?

 

मामला थाना बढ़पुरा का है, जहाँ वादी राजेश कुमार सिंह द्वारा दिनांक 08.11.2025 की रात्रि को लिखित तहरीर दर्ज कराई गई। इस शिकायत पर थाना बढ़पुरा पुलिस ने तत्काल अभियोग संख्या 101/2025 दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। दर्ज मामले में आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं जैसे- धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(3), 333, 117(2), 288 और 7 आपराधिक कानून अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

 

पुलिस ने निम्नलिखित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है:

 

1. मुकेश उर्फ गब्बर सिंह (उम्र 45 वर्ष), पिता रामपाल सिंह, निवासी ग्राम खेडा अजब सिंह।

2. ध्रुव सिंह (उम्र 28 वर्ष), पिता पुत्तू सिंह, निवासी खेडा अजब सिंह।

3. राहुल यादव (उम्र 27 वर्ष), पिता प्रदीप यादव, निवासी चकरनगर रोड उदी मोड।

4. सुधीर सिंह (उम्र 30 वर्ष), पिता लाल बहादुर, निवासी चकरनगर रोड उदी मोड।

 बरामदगी:

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए निम्नलिखित साक्ष्य बरामद किए:

· 01 रक्तरंजित बाँस का डंडा

· 01 लकड़ी की ठोस पाटी

· 02 स्कॉर्पियो कारें (सफेद रंग, यूपी-75-एएस-8411 और काली रंग, यूपी-75-एआर-5050)

 

अगली कार्रवाई:

 

पुलिस ने मामले में अब धारा 109 BNS (अपराध करने के लिए दंड) भी जोड़ी है। सभी चारों अभियुक्तों को कानूनी प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच थाना प्रभारी निरीक्षक कण्व कुमार मिश्रा की अगुवाई में पुलिस टीम द्वारा जारी है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर