Explore

Search

February 15, 2026 4:05 am

चतुर्थ स्व रणवीर सिंह भदौरिया की स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में यूथ क्रिकेट एकेडमी विजेता हुई

इटावा महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम इटावा चल रहे में स्व० श्री रनवीर सिंह भदौरिया(रामू भाई)स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल यूथ क्रिकेट एकेडमी ने शौर्य इंडियन को 61 रनों से हराकर जीता। 

यूथ क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए यूथ क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 161 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें इरशाद मेव ने जबरदस्त बीवी बल्लेबाजी करते हुए शानदार 75 रन बनाए। आलोक ने 29 रन तथा सनी ठाकुर ने 22 रन बनाए।

शौर्य इंडियन की ओर से गेंदबाजी करते हुए भीम ने 2 विकेट,सम्राट,सुधांशु और राहुल ने 1- 1 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में खेलने उतरी शौर्य इंडियन की टीम यूथ क्रिकेट एकेडमी की गेंदबाजी के सामने धराशाई हो गई और निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर मात्र 100 रन ही बना सकी। जिसमें ईश दुबे ने सर्वाधिक 20 रन और देवांश चतुर्वेदी ने 8 रनों का योगदान दिया।

यूथ क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमित ने सर्वाधिक 3 विकेट,बादल और हर्ष ने 1- 1 विकेट लिया। इरशाद मेव को शानदार बल्लेबाजी के लिए इस मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पारस को मैन ऑफ़ द सीरीज, नवीन कठेरिया को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज तथा विजय पाल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।

मैच में अंपायरिंग सौरव पाठक एवं कश्मीरी दीक्षित ने की।

नगर पालिका परिषद इटावा के पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू एवं टूर्नामेंट के संरक्षक कुलबीर सिंह भदौरिया (काजू भाई ) ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया एवं उनका उत्साहवर्धन किया।

आज मैच के दौरान अनिल चौधरी,काजू भदौरिया, कश्मीरी दीक्षित,मुकेश शुक्ला, टनटी यादव, हरिशंकर चतुर्वेदी,वीरेंद्र यादव,कपिल चतुर्वेदी वीरेंद्र यादव,गौरव पाठक,अमित यादव,आलोक यादव, रिषी दुबे,नीरू,राहुल चतुर्वेदी,वेदांत चतुर्वेदी,अंकित वर्मा,अभिषेक भदौरिया,अभिषेक चौहान,नितिन बॉथम,अभिनव ठाकुर,अर्जुन ट्रेडर्स, आदिल अख्तर,जयवीर सिंह, टिंकू भदौरिया आदि क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर