Explore

Search

February 15, 2026 9:35 am

छात्र की कविता सुनकर बोले पीएम मोदी,मुझे गर्व है इतने प्रतिभाशाली हैं मेरे शहर के बच्चे

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह वाराणसी से देश को चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी।इनमें बनारस–खजुराहो, लखनऊ–सहारनपुर, फिरोजपुर–नई दिल्ली और एर्नाकुलम–बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। इस दौरान पीएम ने स्कूली बच्चों से मिले।उनके समक्ष एक छात्र ने अपनी कविता की प्रस्तुति दी तो पीएम ने उसे शाबाशी दी। उन्होंने स्कूली बच्चों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

 

पीएम मोदी ने संबोधन में काशी के बच्चों की प्रतिभा का जिक्र किया।पीएम ने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों के उद्घाटन के दौरान विद्यार्थियों ने विकसित भारत पर सुंदर कविताएं और चित्र प्रस्तुत किए।काशी के सांसद के रूप में मुझे गर्व है कि मेरे शहर के बच्चे इतने प्रतिभाशाली हैं। मैं चाहता हूं कि इन बच्चों का कवि सम्मेलन काशी में कराया जाए और कुछ बच्चों को पूरे देश में ले जाया जाए।

 

पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में काशी की भूमिका अग्रणी रहेगी।हमें काशी की ऊर्जा और गति बनाए रखनी है, ताकि भव्य काशी, समृद्ध काशी का सपना साकार हो सके।उधर पीएम मोदी से मिलने के बाद छात्र- छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी अपने-अपने अनुभव साझा करते रहे। पीएम से मिलकर उनके चेहरे पर अलग रौनक दिखी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर