हरदोई: एसपी अशोक मीणा कर रहे थानों का रियलिटी चेक लापरवाह थानेदारों पर गिरेगी गाज, ईमानदार अफसरों को मिलेगा चार्ज
हरदोई जिले में नए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कार्यभार संभालते ही पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने का मिशन शुरू कर दिया है। एसपी लगातार थानों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं और लापरवाह थानेदारों पर कार्रवाई के संकेत दे चुके हैं। सूत्रों की मानें तो जल्द ही जिले में बड़े स्तर पर तबादलों की सूची जारी हो सकती है।पूर्व एसपी नीरज जादौन के कार्यकाल में अपराधी और लापरवाह पुलिसकर्मी दोनों ही कार्रवाई की जद में आए थे। नीरज जादौन ने सख्ती और निष्पक्षता से कार्य करते हुए अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा था और शिथिलता दिखाने वाले थानेदारों को निलंबित भी किया था। उनके ट्रांसफर के बाद पुलिस महकमे में कुछ राहत महसूस की गई थी, लेकिन अब नए एसपी अशोक मीणा ने एक बार फिर उसी सख्त कार्यशैली का आगाज कर दिया है।
Hardoi Police









