Explore

Search

February 15, 2026 11:05 pm

सपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची,अखिलेश-डिंपल और आजम का नाम

लखनऊ।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की गहमागहमी बढ़ने लगी है।चुनाव की तैयारी में सभी राजनीतिक पार्टियां जुट गई हैं।इसी क्रम में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को मजबूती देने के लिए समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को अपने स्टार प्रचारकों के नामों की सूची जारी कर दी है।खास बात यह है कि आजम खां को बिहार चुनावों के लिए स्टार कैंपेनर बनाया गया है।

 

स्टार प्रचारक की सूची में इन नेताओं का नाम शामिल

 

समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारकों में सपा मुखिया अखिलेश यादव,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण नंदा,राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां,सांसद डिंपल यादव,सांसद अफजाल अंसारी, सांसद अवधेश प्रसाद,सांसद बाबू सिंह कुशवाहा,सांसद नरेश उत्तम पटेल,सांसद रमाशंकर विद्यार्थी राजभर,सांसद लाल जी वर्मा,सांसद छोटेलाल खरवार,सांसद राजीव राय,सांसद सनातन पांडेय,सांसद इकरा हसन,सांसद प्रिया सरोज,सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद,विधायक तेज प्रताप सिंह, विधायक ओम प्रकाश सिंह,राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ काशीनाथ यादव और प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ धर्मेंद्र सोलंकी (भुर्जी) का नाम शामिल है।

 

दो फेज में होगा चुनाव,14 नवंबर को मतगणना

 

बता दें कि बिहार विधानसभा की सभी 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव होगा। 6 नवंबर को पहले चरण में विधानसभा की 121 सीटों और 11 नवंबर को दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा। 14 नवंबर को मतगणना होगी। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है।बिहार में 243 विधानसभा है,इसमें दो अनुसूचित जनजातियों के लिए और 38 अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित हैं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर