इटावा : समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव वीरू भदौरिया के जन्मदिन के अवसर पर आज पार्टी कार्यालय में एक खुशनुमा और उत्साहपूर्ण माहौल रहा। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, वरिष्ठ नेता लाखन सिंह जाटव, जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह यादव गुड्डू, आशीष राजपूत, कोषाध्यक्ष बृजेंद्र यादव, सपा प्रवक्ता विक्की गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष उमेश राजपूत डुल्ले, जिला सचिव उपदेश मिश्रा, प्रवीण कुशवाहा, शिवम राजपूत, अंकुर यादव, धर्मेंद्र चौहान, सोनू परिहार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत वीरू भदौरिया के साथ केक काटकर की गई, जिसके बाद सभी नेता और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। सभी ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए, पार्टी में उनके योगदान की सराहना की।
इस दौरान पार्टी कार्यालय में मौजूद सभी लोगों ने जन्मदिन के गीत गाकर वीरू भदौरिया का मन खुश किया। यह कार्यक्रम पार्टी के भीतर के सौहार्द और एकजुटता को दर्शाता रहा।









