Explore

Search

February 15, 2026 6:41 am

इटावा सफारी में शुरू हुआ राष्ट्रीय वन खेलों का मुकाबला तैयारी शिविर

इटावा, 15 अक्टूबर: इटावा सफारी पार्क के नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट में आज से उत्तर प्रदेश वन विभाग के खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। यह शिविर 28वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता-2025 की तैयारी के लिए आयोजित किया गया है।

इस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री एन.के. जानू, मुख्य वन संरक्षक (कानपुर ज़ोन), ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह शिविर प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए तकनीकी रूप से मजबूत और मानसिक रूप से तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

इस अवसर पर इटावा सफारी पार्क के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल, उप प्रभागीय वनाधिकारी (आज़मगढ़) श्री नवीन वर्मा, क्षेत्रीय वन अधिकारी (मऊ) श्री दिवाकर यादव सहित प्रदेश के विभिन्न प्रभागों से आए कुल 11 चयनित बैडमिंटन खिलाड़ी मौजूद रहे।

 

यह प्रशिक्षण शिविर 7 नवंबर, 2025 तक चलेगा, जिसमें खिलाड़ियों को कोर्ट स्किल, फिटनेस और रणनीति पर विशेष फोकस के साथ ट्रेनिंग दी जाएगी।

 

– डॉ. विनय कुमार सिंह

उप निदेशक, इटावा सफारी पार्क, इटावा

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर