प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 02 निःशुल्क एलपीजी सिलेण्डर रिफिल प्रदान की जायेगी:- डीएम

हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने अवगत कराया है कि आयुक्त खाद्य एवं रसद के निर्देश के क्रम में जनपद में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 02 निःशुल्क एलपीजी सिलेण्डर रिफिल प्रदान की जायेगी और इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष के प्रथम चरण में माह अक्टूबर से दिसम्बर 2025 व द्वितीय चरण में जनवरी 2026 एवं मार्च 2026 तक पी0एम0यू0वाई0 के ऐसे ए0सी0टी0सी0 लाभार्थी जिनके बैंक खाते आधार से लिंक होगें तथा जिनके आधार प्रमाणित होगें उन पात्र लाभार्थियों को पूर्णतया निःशुल्क सिलेण्डर का वितरण कराया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में आईओसीएल, एचपीसीएल और बीपीसीएल कंपनी के माध्यम से आधार प्रमाणित कुल 4,18,639 को निःशुल्क रिफिल दी जायेगी और शेष एक लाख 6101 गैर आधार सत्यापित लाभार्थियों का आधार सत्यापन उक्त ऑयल कंपनियों के माध्यम से अभियान चलाकर कराया जायेगा और आधार प्रमाणित होने के उपरान्त उन्हें भी निःशुल्क सिलेण्डर दिया जायेगा। उन्होने कहा है कि ऑयल कंपनियों का दायित्व होगा कि समस्त एलपीजी वितरकों के यहां उक्त योजना के संबंध में फ्ैलैक्सी बोर्ड आदि लगवायें तथा लाभार्थियों का आधार प्रमाणन कराये तथा लाभार्थियों को टेलीफोन, मोबाइल आदि के माध्यम से सूचित करें।
इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि उक्त योजना के प्रभारी क्रियान्वयन के लिए शासन द्वारा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति इस योजना की निगरानी करेगी, समिति में मुख्य विकास अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, ऊर्जा व विपणन अधिकारी को सदस्य बनाया गया है।









