Explore

Search

February 15, 2026 2:48 am

मानसून वापस आया: 7, 8, 9 और 10 अक्टूबर को होगी भारी बारिश,

मानसून वापस आया: 7, 8, 9 और 10 अक्टूबर को होगी भारी बारिश, इन राज्यों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

Heavy Rain Alert: मानसून वापस आ गया है। इससे एक बार फिर तेज़ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने 7, 8, 9 और 10 अक्टूबर को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मानसून (Monsoon) का यह सीज़न शानदार रहा है। मानसून की एंट्री के बाद से ही बेहतरीन बारिश देखने को मिली है। कई राज्यों में जमकर बादल बरसे हैं। हालांकि कुछ समय के लिए मानसून की रफ्तार कम ज़रूर हुई, जिससे लगा कि अब बारिश का सिलसिला थम जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि मानसून अब वापस आ गया है और वो भी तेज़ रफ्तार के साथ। इससे एक बार फिर देश के कई राज्यों में तेज़ बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में 7, 8, 9 और 10 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में मानसून वापस गया है, जिससे राज्य में तेज़ बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार राजस्थान के कई जिलों में 7, 8, 9 और 10 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जिलों में आंधी चलने, तेज़ हवाओं के चलने, ओले गिरने और बिजली गरजने की भी संभावना है।

राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज?

देश की राजधानी दिल्ली में भी मानसून वापस आ गया है और बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 7-10 अक्टूबर को हल्की से तेज़ बारिश का अलर्ट है। इस दौरान आंधी और तेज़ हवाओं के चलने का भी अनुमान है।

इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार मानसून वापस आ गया है और इसका असर देश के कई राज्यों में दिखना शुरू हो गया है। 7, 8, 9 और 10 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, गोवा, कोंकण, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, असम, नागालैंड, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, यनम और तेलंगाना में कई जगह जमकर बादल बरसने का अलर्ट है। इस दौरान कई जगह हल्की बारिश, तेज़ हवाओं, आंधी और बिजली गरजने की भी संभावना है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर