इटावा सितम्बर। ग्रेटर नोएडा की इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में जनपद इटावा की गिरीश एग्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर व भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने भाग लेकर जनपद इटावा के बासमती चावल की खुशबू को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिखरने में महत्वपूर्ण उपलब्धि पाई है। उल्लेखनीय है विगत 25 सितंबर से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित टे्ड शो में 85 देशों से 525 खरीददार पहुंचे। इस आयोजन में बी टू बी 31650 बैठकें हुई, वहीं 2680 करोड रुपए के एम ओ यू साइन किए गए गए। इस आयोजन में 5 लाख से भी अधिक दर्शक पहुंचे।
ट्रेड शो से भाग लेकर लौटे श्री गुप्ता ने बताया कि उक्त टे्ड शो में हमारी कई देशों के खरीददारों से सार्थक बातें हुई हैं और उम्मीद है शीघ्र ही विदेशी व्यापार भी प्रारंभ हो जाएगा। ट्रेड फेयर में आस्ट्रेलिया ,ब्राजील, कनाडा ,फ्रांस ,जर्मनी, इटली, जापान, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, यूनाइटेड किंगडम ,यू ए ई ,नेपाल, भूटान,श्री लंका,केन्या और युगांडा आदि से लोग पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश नित्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है । उत्तर प्रदेश के व्यापारियों को इस ट्रेड फेयर से अच्छा फायदा होने का अनुमान है क्योंकि व्यापारियों को एक ही छत के नीचे समस्त सरकारी संस्थाओं की जानकारी व निर्यात संबंधी औपचारिकताओं का पूरी जानकारी मिल जाती है और अंतरराष्ट्रीय खरीददार भी उपलब्ध होने से नई दिशा मिल रही है। विदेशी व्यापार शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को भारी फायदा होने का अनुमान है।
प्रदेश के उद्योग मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने ट्रेड शो को एक ग्रोथ इंजन के रूप में नई पहचान दिलाने वाला बताया है। वही एम एस एम ई मंत्री राकेश सचान ने कहा कि पिछले दो वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष का ट्रेड शो काफी भव्य और विशाल रहा है। इसमें पुरानी कमियों को दूर कर करने की पूरी कोशिश की गई है।
ट्रेड शो में भाग लेने युवराज गुप्ता के साथ प्रतिष्ठान के कुछ कर्मचारी गण भी शामिल रहे।









