Explore

Search

February 15, 2026 5:21 am

इटावा में मिशन शक्ति की अनूठी पहल महिला सशक्तिकरण की जीती-जागती मिसाल: एक दिन की थाना प्रभारी’ बनकर छात्राओं ने सीखे पुलिसिंग के गुर

इटावा, 25 सितंबर 2025: जनपद इटावा में मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत आज थाना वैदपुरा में एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना वैदपुरा ने संत के.पी. रामानुज दास इंटर कॉलेज की छात्रा कु० अर्चना को पूरे एक दिन के लिए थाना प्रभारी का पदभार सौंपा। यह पहल महिला सशक्तिकरण को एक नया आयाम देते हुए ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के संकल्प को साकार करती नजर आई।

थाने की कार्यप्रणाली की ली लाइव जानकारी

छात्रा अर्चना ने थाना प्रभारी का पद संभालते ही थाने की पूरी व्यवस्था को करीब से समझा। उन्होंने अपनी सहपाठी छात्राओं के साथ मिलकर सीसीटीएनएस कार्यालय, जी.डी. कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। थाना कर्मियों ने उन्हें विभिन्न प्रक्रियाओं, ऑनलाइन सिस्टम और जनसेवा के तरीकों से अवगत कराया।

 

सरकारी जीप से निकला जागरूकता रैली का काफिला

थाने का निरीक्षण पूरा करने के बाद, ‘प्रभारी’ अर्चना के नेतृत्व में छात्राओं का दल सरकारी जीप और स्टाफ के साथ कस्बे के भ्रमण पर निकला। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैदपुरा पर जाकर वहाँ मौजूद महिलाओं और आम नागरिकों से संवाद किया। छात्राओं ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों, महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा कर लोगों को जागरूक किया।

 

महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश

यह अनूठा अभियान न केवल छात्राओं के लिए एक यादगार शैक्षणिक अनुभव बना, बल्कि इसने पुलिस और समुदाय के बीच की दूरी भी पाटी। कु०अर्चना ने इस अवसर को अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण पल बताया। इस कार्यक्रम के दौरान थाना वैदपुरा के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। मिशन शक्ति की यह पहल निश्चित रूप से युवतियों में आत्मविश्वास जगाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में मील का पत्थर साबित

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर