Explore

Search

February 15, 2026 9:33 am

मोहम्मद आज़म खान की रिहाई पर इटावा में जश्न, समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष फरहान शकील ने बाटी मिठाई

इटावा : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान की जमानत पर मंगलवार को पूरे उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ा दी। इस अवसर पर इटावा में समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष फरहान शकील के नेतृत्व मे एक छोटा लेकिन उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके पर फरहान शकील और उनके साथी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए मिठाई बांटी। कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस पल को यादगार बनाया, बल्कि आपस में गले मिलकर बधाइयाँ भी दीं। पार्टी कार्यालय का वातावरण रिहाई की खुशी में गुलज़ार नजर आया।

इस अवसर पर बोलते हुए फरहान शकील ने कहा, “आज़म खान साहब की रिहाई न्याय की जीत है। वह हमेशा से जनता की आवाज़ रहे हैं और उन पर लगे सभी आरोप राजनीतिक रूप से प्रेरित थे। उनकी वापसी से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में वह समाजवादी पार्टी को और मजबूती प्रदान करेंगे इस अवसर पर मालिक कुरैशी, दिलशाद कुरैशी , बाबर उमर, कुनाल, हाशिम मिर्जा आदि लोग मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर