Explore

Search

February 15, 2026 5:22 am

भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा ने पूर्वजों के नाम किया वृक्षारोपण कार्यक्रम

इटावा। भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा इटावा ने पितृ अमावस्या पर अपने पूर्वजों के नाम पर पाठक फ़ार्म हाउस सुल्तान पुर कलां निकट आई. टी. आई. चौराहा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के संयोजक गतिविधि संयोजक पर्यावरण शैलेश कुमार पाठक एडवोकेट और पूर्व प्रान्तीय महासचिव संजय मिश्रा की देखरेख में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा गतिविधि संयोजक पर्यावरण शैलेश कुमार पाठक और पूर्व प्रान्तीय महासचिव संजय मिश्रा ने भारत माता और स्वामी विवेकानन्द जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर रोली चावल लगाकर किया। सभी उपस्थित लोगों ने वन्देमातरम का गायन किया। परिषद के सम्मानित सदस्यों ने अपने पूर्वजों की यादगार में आम, चन्दन, किन्नू, नींबू, करौंदा आदि के 51 पेड़ लगाए।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष विवेक रंजन गुप्ता, गतिविधि संयोजक सम्पर्क राजीव लोचन दीक्षित, गतिविधि संयोजक महिला सहभागिता निशा गुप्ता, सह सचिव नन्द कुमार यादव, गतिविधि संयोजक सेवा सौरभ सक्सेना, पूनम पाण्डेय सभासद चौगुर्जी, आनन्द प्रकाश नारायण दुबे, ओम नारायण शुक्ला, ओम प्रकाश तिवारी, अतुल भार्गव, लाल जी प्रसाद दुबे, कमलेश पाण्डेय प्रधानाचार्य, सुग्रीव सिंह यादव,अवधेश कुमार मिश्रा प्रधानाचार्य, मुलायम सिंह यादव, बृजेश कुमार राठौर, प्रमोद कुमार पाण्डेय, अमित तिवारी, लोकेश कुमार पाठक, पं. शिव नाथ मिश्रा, अर्चना मिश्रा, शालिनी पाठक, प्रीति सक्सेना, सन्ध्या यादव, शैलजा तिवारी आदि सहित गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरान्त राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ। संयोजक शैलेश कुमार पाठक ने सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का संचालन सह सचिव नन्द कुमार यादव ने किया। पूर्वजों की स्मृति में भण्डारे की भी कार्यक्रम स्थल पर सुन्दर व्यवस्था की गई थी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर