Explore

Search

February 15, 2026 1:28 am

अमेरिकी उत्पादों का बहिष्कार करेंगे व्यापारी

इटावा-भारत पर पचास प्रतिशत टैरिफ लगाने के विरोध में , व्यापारी अमेरिकी उत्पादों का बहिष्कार करेंगे ,ये निर्णय उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा इकाई की एन एच2 आगरा रोड पर एक प्रतिष्ठान में आयोजित बैठक में लिया गया

जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष ने व्यापारियों एवं नागरिकों से अपील की कोका कोला,थम्स अप, डोमिनोज आदि अमेरिकी उत्पादों को अपने प्रतिष्ठानों पर न रक्खे और न ही इनका प्रयोग करें

युवा जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ व्यापारीयों के हाथ में है,रूस से कच्चा तेल खरीदने के विरोध में अमेरिका ने हमारे देश में बने उत्पादों पर 50% टैरिफ लगा दिया है,अगर सभी व्यापारी और देश वासी एक जुट होकर उनका विरोध कर दें तो किसी की दादागिरी नहीं चलेगी

बैठक में व्यापारीयों ने स्मार्ट मीटर का भी विरोध किया

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हाजी शेख आफताब, युवा महामंत्री सुनील कुशवाहा, अजीत कुमार, धर्मेन्द्र यादव,शेख नबाब, पप्पू हसन,देव गुप्ता, आशीष चौहान, अंकित दीक्षित,मोहिसिन, अरुण कठेरिया सहित युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे,

युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित का फूल मालाओं से स्वागत भी किया

मीटिंग का संचालन उपाध्यक्ष पंकज पोरवाल ने किया

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर