Explore

Search

February 15, 2026 6:25 am

मिशन शक्ति 5.0: इटावा पुलिस ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के नए अध्याय की शुरुआत की

जनपद इटावा 20 सितंबर,जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल की गरिमामयी उपस्थिति और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ ऐतिहासिक शुभारंभ

इटावा, 20 सितंबर 2025: उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी “मिशन शक्ति 5.0” अभियान का जनपद इटावा में भव्य शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में आयोजित राज्यस्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम के अनुवर्ती क्रम में आयोजित किया गया।

महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और कल्याण को समर्पित इस अभियान के शुभारंभ समारोह की शोभा जिलाधिकारी श्री शुभ्रांत कुमार शुक्ल के गरिमामयी उपस्थिति और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के मार्गदेशन में बढ़ी। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण एवं अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन आलोक सिंह के मार्गदर्शन में तैयार की गई रणनीति के तहत जनपद में मिशन के क्रियान्वयन की रूपरेखा तय की गई।

मिशन शक्ति 5.0: प्रमुख उद्देश्य एवं नवाचार

इस चरण के SOP (Standard Operating Procedures) में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को एक नए दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया गया है। प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:

 

 सुदृढ़ पुलिस पेट्रोलिंग: शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की फुट पेट्रोलिंग को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाया जाएगा।

 समर्पित महिला स्वास्थ्य हेल्पलाइन: महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के त्वरित समाधान के लिए एक विशेष हेल्पलाइन शुरू की जाएगी।

 जागरूकता अभियान: महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा समुदायों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 एंटी-रोमियो स्क्वाड का विस्तार: स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर एंटी-रोमियो स्क्वाड की सक्रियता बढ़ाई जाएगी।

 आर्थिक सशक्तिकरण: महिलाओं के लिए स्वरोजगार एवं कौशल विकास के नए अवसर सृजित किए जाएंगे। स्वयं सहायता समूहों (SHG) की प्रदर्शनी और स्टॉल लगाकर उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा।

 डिजिटल सुरक्षा: सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अफवाहों पर नियंत्रण के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।

 अधिकारियों की सीधी उपस्थिति: वरिष्ठ अधिकारी फील्ड में सक्रिय रहकर आमजन, विशेषकर महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का त्वरित निवारण सुनिश्चित करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति 5.0 को जनआंदोलन बनाने और इसे अधिकाधिक सफल एवं सार्थक बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

 

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में जनपद के पुलिस के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

#MissionShaktiUPP#MissionShakti5.0

#EtawaPolice

#WomenSafety

#Empowerment

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर