Explore

Search

February 14, 2026 9:26 pm

सर्वजन सुखाय पार्टी की इटावा विधानसभा द्वारा मोटरसाइकिल रैली निकाली गई

आज सर्वजन सुखाय पार्टी की इटावा विधानसभा द्वारा मोटरसाइकिल रैली निकाली गई जिसका शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव के द्वारा झंडा दिखाकर किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी को संबोधित करते हुए कहा हमारी पार्टी प्रत्येक विधानसभा में पार्टी के प्रचार प्रसार हेतु मोटरसाइकिल रैली निकालेगी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने रैली में आए हुए सभी का अभिवादन करते हुए हौसला अफजाई की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, प्रमुख महासचिव रामदास यादव, प्रदेश महासचिव अभिलाख यादव, प्रदेश सचिव सुशील यादव, प्रदेश सचिव राजा यादव, प्रदेश सचिव अजय राठौर,कानपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, इटावा जिला अध्यक्ष विनय यादव, कानपुर मंडल महासचिव मनोज यादव आदि पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बन्धु मौजूद रहे।।

 

#सर्वजन_सुखाय_पार्टी

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर