Explore

Search

February 14, 2026 9:25 pm

सड़को पर लगने वाले अनाधिकृत बाजार हटाये जाएं, व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में व्यापार मंडल ने की मांग

इटावा-आज पुलिस लाइन सभागार में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभय नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,

व्यापार मंडल इटावा के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित नें कहा कि सड़कों और सड़क किनारे लगे अवैध बाजारों को जिला प्रशासन हटवाये,हर रविवार को नुमाइश रोड पर एक बाजार लगता है जिससे पूरी रोड जाम हो जाती है किसी आवश्यक कार्य के लिए भी निकलना हो तो घंटों जाम से जूझना पड़ता है,इसे प्रशासन यहां से हटा कर किसी मैदान में लगवाये

उघोग मंच के जिला अध्यक्ष भारतेन्द्र नाथ भारद्वाज ने कहा कि शहर में हर बर्ष सर्दियों के मौसम में लगनें वाले तिब्बती बाजार सहित अन्य बाजारों को परमीशन व्यस्ततम यातायात वाली जगहों पर न दी जाए, सर्दियों का समय आते ही, तिब्बती सहित अन्य बाजार बीएसऐ दफ्तर के सामने पड़ी खाली जमीन पर लग जाते हैं ,

चूकिं यह स्थान बहुत व्यस्ततम यातायात के बीच है, आस पास स्कूल आदि भी हैं तथा घनी आबादी वाला क्षेत्र है, इस क्षेत्र में कस्तूरबा गांधी महिला छात्रावास भी है ,इसलिए यहां अक्सर दुर्घटना की भी संभावना रहती है, रामनगर रेलवे फाटक बंद होनें से यहां यातायात का दबाव और बड़ गया है, इसलिए यहां अवैध रूप से बन रहे बाजारों को परमीशन न दी जाए

बाहर से आये अतिक्रमण कारी सरकारी जमीनों पर कब्जा कर स्थानीय व्यापारियों को नुकसान करते हैं, तथा इनका ज्यादा तर सामान कर अपवचंना द्वारा आता है

यदि अवश्यसंभावी हो तो इन बाहर से आये व्यापारियों को नुमाइश मैदान में नुमाइश के समय ही जगह दी जाए,

जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव ने मांग की कि डग्गामार वाहनों के कारण अक्सर मालगोदाम रोड पर जाम रहता है इसके लिए प्रशासन ठोस कदम उठाए, जनता परेशान है

 

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हाजी अजीम वारसी,शहर महामंत्री विवेक यादव, शहर कोषाध्यक्ष मनीष यादव, शहर उपाध्यक्ष देवेन्द्र यादव,रेडीमेड ऐसोसिएशन के अध्यक्ष देव गुप्ता, युवा महासचिव अजीत कुमार, धर्मेंद्र यादव, आलोक यादव, ,सहित विभिन्न व्यापारीयों नें अपनी समस्यायें रक्खी, कार्यक्रम में सीओ सिटी अभय नाथ राय,आर आई नगरपालिका प्रदीप शर्मा, टी एस आई सूबेदार सिंह सहित विभिन्न थानों के प्रभारी एंव अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर