Explore

Search

February 15, 2026 4:06 am

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर डीम को ज्ञापन सौंपा

इटावा। ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन इटावा ने पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक सात सूत्रीय माँग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया है।

राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आवाहन पर मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन इटावा के जिलाध्यक्ष अजय कुमार बाथम के नेतृत्व में जनपद के सभी पत्रकारों ने जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ला से भेंटवार्ता कर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक सात सूत्रीय माँग पत्र सौंपते हुए पत्रकारों की समस्याओं से अवगत कराया तथा उनका निराकरण कराए जाने माँग की है। ज्ञापन में प्रमुख रूप से ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन,उत्तर प्रदेश के लिए राज्य मुख्यालय लखनऊ में शासन की ओर से,अन्य संगठनों की भांति कार्यालय हेतु भवन का आवंटन दारुलसफा या ओसीआर में करने, मान्यता-प्राप्त पत्रकारों की तरह ही ग्रामीण पत्रकारों को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाने,ताकि उनका परिवार मुफ्त कैशलेश इलाज करा सके। इस योजना में केवल अखबारों में कार्यरत संवाददाताओं को शामिल किया जाए व ग्रामीण पत्रकारों को शासन स्तर से बीमा योजना में शामिल किया जाए,साथ ही लंबे समय से आंचलिक पत्रकारिता कर रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग ग्रामीण पत्रकारों को पेंशन योजना का लाभ दिया जाए। साथ ही ग्रामीण पत्रकारों के विरुद्ध कोई भी प्राथमिकी दर्ज करने से पूर्व जिला पुलिस के किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा अनिवार्य रूप से जांच की जाए तथा राज्य एवं जिला स्तर पर स्थायी समिति की भांति तहसील स्तर पर भी प्रशासनिक अफसरों के साथ ग्रामीण पत्रकारों की नियमित बैठकें कराई जाएं तथा प्राकृतिक आपदा या दुर्घटना में मृत ग्रामीण पत्रकार के परिजनों को किसान बीमा योजना की तरह तत्काल पाँच लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाए। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री राहत कोष से 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध वसूली करने वाले फर्जी पत्रकारों की शिनाख्त कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान गणेश ज्ञानार्थी स्वतंत्र पत्रकार जिलाध्यक्ष अजय बाथम, सौरभ सिंह, प्रमोद दीक्षित, विजयेंद्र तिमोरी, असलम अंसारी असित यादव मोहम्मद फरमान, वंदना यादव, शिवकुमार, मोहम्मद इकबाल, विनीत तिवारी, गौरव शाक्य, शुभम दीक्षित, आशीष यादव, घनश्याम दास शर्मा, आनन्द पाण्डेय, विवेक दुबे, कार्तिक शर्मा ,कपिल यादव, सुनील यादव, शिवांग तिमोरी सहित अन्य पत्रकारगण की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर