Explore

Search

February 16, 2026 5:19 am

उर्दू मोहल्ले में निर्वाचित प्रतिनिधि के अभाव में बढ़ी परेशानियाँ, वार्ड नंबर 40 के निवासियों ने उपचुनाव कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

इटावा। नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 40 उर्दू मोहल्ले के निवासियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर उपचुनाव कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। वार्डवासियों का कहना है कि लगभग पाँच माह पूर्व उनके निर्वाचित सभासद जावेद हुसैन का अचानक हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया था, जिसके बाद से उन्हें अनेक बुनियादी समस्याओं और प्रशासनिक उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है।

 

निवासियों ने बताया कि सभासद के न होने से विकास कार्य ठप पड़े हैं और स्थानीय समस्याओं का निवारण नहीं हो पा रहा है। ज्ञापन में उन्होंने शीघ्र उपचुनाव कराकर वार्ड के लिए एक नया प्रतिनिधि चुनने की अनुमति देने की मांग की। उनका कहना है कि लंबे समय तक वार्ड प्रतिनिधिहीन रहने से नागरिक सुविधाएँ प्रभावित हुई हैं और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं और उपचुनाव की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया गया है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर