इटावा पुलिस 07.09.2025 पुलिस द्वारा षड्यंत्र रचने वाला अभियुक्त किया गया गिरफ्तार। एसएसपी इटावा के निर्देशन में एसओजी सर्विलांस टीम तथा थाना बकेवर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।
घटना का संक्षिप्त विवरण
06.09.2025 को आवेदक अंकुर पाल पुत्र दर्शन सिंह निवासी महावीर नगर, थाना भरथना, जनपद इटावा द्वारा थाना बकेवर पर प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 05.09.2025 को रात्रि मे लगभग 08:00 बजे जब उसका चचेरा भाई सतेन्द्र पाल पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम गोपियापुरा, थाना भरथना, जनपद इटावा अपनी ब्रेजा कार से तेल सप्लाई का उधार 1,50,000/- रुपये देने के लिये कानपुर जा रहा था । इसी दौरान रास्ते समय मे 05 -06 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कार एवं रुपयों सहित सतेन्द्र उपरोक्त का अपहरण कर लिया गया है ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा घटना के अनारवरण हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम मे एसओजी सर्विलांस टीम एवं बकेवर पुलिस की संयुक्त पुलिस टीमों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक व मैनुअल साक्ष्यों एकत्रित किये गये एवं गहन जांच की गयी । जांच में यह तथ्य सामने आया कि सतेन्द्र पाल का थाना भरथना क्षेत्र में पेट्रोल पंप है तथा उस पर तेल सप्लाई का लगभग ₹5,00,000/- बकाया था। इसके अतिरिक्त वह ऑनलाइन गेमिंग में 3-4 लाख रुपये भी हार चुका था । उक्त आर्थिक दबाव एवं तेल की उधारी का पैसा देने से बचने के उद्देश्य से अभियुक्त ने स्वयं अपने अपहरण की झूठी कहानी रचकर शिकायतकर्ता अंकुर पाल के माध्यम से पूर्णतः असत्य, भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण उद्देश्य से झूठी सूचना थाना बकेवर पुलिस को दिलवाई कि वह तेल सप्लाई का उधार 1,50,000/- रुपये देने के लिये ब्रेजा कार से कानपुर जाते समय कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उसे बंधक बना लिया है । उक्त झूठी अपहरण की सूचना देने के संबंध थाना बकेवर पर धारा 217 बीएनएस मे अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त सतेन्द्र पाल को गिरफ्तार करते हुये अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. सतेन्द्र पाल पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम गोपियापुरा थाना भरथना जनपद इटावा उम्र करीब 30 वर्ष ।
बरामदगी
1. 01 ब्रेजा कार UP 75 AL 7874 ।
पुलिस टीमः प्रथम टीमः- थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक, उ0नि0 विनीत पाण्डेय, हे0का0 गजेन्द्र सिंह, हे0का0 रवि अवस्थी, का0 अपिल।
द्वितीय टीमः- उ0नि0 बेचन कुमार सिंह प्रभारी एसओजी मय टीम, उ0नि0 श्री नागेन्द्र चौधरी प्रभारी सर्विलांस मय टीम ।









