Explore

Search

February 15, 2026 1:20 am

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में हुआ एक दर्जन शिक्षकों का भी सम्मान141 लोगों ने कराया नेत्र परीक्षण, 12 के होंगे ऑपरेशन

इटावा। भारत विकास परिषद धर्मार्थ सेवा शाखा एवं श्री शंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय राहतपुर के संयुक्त तत्वावधान में संस्थान के संस्थापक सदस्य स्व. राजाराम त्रिपाठी चच्चू एवं डा. अशोक चौधरी के पुत्र स्व. शिवा चौधरी की पुण्य स्मृति में शुक्रवार को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसमें 141 लोगों का नेत्र परीक्षण हुआ, जिनमें 12 मरीज ऑपरेशन हेतु चिन्हित हुए । इस अवसर पर चिकित्सालय संस्थान की ओर से शिक्षक दिवस होने के उपलक्ष में एक दर्जन शिक्षकों का सम्मान भी किया गया।

 

चिकित्सालय के सभागार में दोनों दिवंगत आत्माओं के पुण्य स्मरण हेतु श्रद्धांजलि सभा भी की गई जिसमें सबसे पहले कीर्तिशेष पं. राजाराम चच्चू एवं शिवा चौधरी के चित्र पर पुष्पांजलि करके वंदे मातरम् गीत गाया गया। चिकित्सालय के निदेशक राजेंद्र कुमार दीक्षित ने सभी का परिचय देते हुए स्वागत किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद पांचाल प्रांत की पूर्व महिला संयोजिका श्रीमती नीलिमा चौधरी ने कहा कि यह संस्थान और दोनों पुण्यात्माओं के परिजन साधुवाद के पात्र हैं, जो परमार्थ के लिए समर्पित रहे उक्त दोनों व्यक्तित्वों के प्रति कृतज्ञता जताते हुए उनके सेवाधर्मी संकल्पों को सतत रूप से आगे बढ़ा कर समाज की भलाई में लगे हुए हैं। आपका यह नेत्र चिकित्सालय हजारों जरूरतमंदों को नेत्र चिकित्सा का लाभ देकर एक प्रेरणादाई कार्य कर रहा है, इसलिए यहां आकर वास्तव में मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हुए धन्य महसूस करती हूं।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के अध्यक्ष एवं संरक्षक डॉ विद्याकांत तिवारी ने चिकित्सालय के निदेशक श्री राजेंद्र कुमार दीक्षित का विशेष साधुवाद करते हुए कहा कि उन्होंने दोनों दिवंगत पुण्यात्माओं की स्मृति में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा देने के साथ साथ आज शिक्षक दिवस होने के उपलक्ष में हम शिक्षकों का सम्मान करके जो उदार सहृदयता का परिचय दिया है, उसके लिए हम सब उनके प्रात कृतज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पीढ़ी के लोगों ने अपने जिन शिक्षकों से पढ़ा, आज वैसी गुरु शिष्य वाली आदर्श शैक्षिक संबंधों की परम्परा कहीं दिखाई नहीं देती, जो बहुत ही चिंता का विषय है।

 

इस अवसर पर संस्थान की ओर से शिक्षक डॉ. विद्याकांत तिवारी, एस एन दुबे, जगदीश सिंह यादव, राजनारायण चौधरी, महेश चंद्र तिवारी अलकापुरी, केके यादव, शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी, नीलिमा चौधरी, रीना राठौर, आचार्य महेश तिवारी, हरिदत्त दीक्षित एवं आशाराम मिश्रा का के के त्रिपाठी, वी के सिंह, वी के पांडे, अरविंद गुप्ता, के सी पोरवाल, डा. जे के तिवारी, शैलेन्द्र सिंह राठौर एडवोकेट, पद्माकर त्रिपाठी, रनवीर सिंह गौर, एम सी चतुर्वेदी, हरि प्रकाश शुक्ला, जी सी चतुर्वेदी, घनश्याम तिवारी, उमेश सिंह चौहान, शैलेश शुक्ला, रघुवीर यादव, रवि शंकर चौधरी, रवि कृष्ण तिवारी, प्रमोद दीक्षित, शिव कुमार सिंह यादव ने अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया। इसके अलावा सेवाधर्मी व्यक्तित्व के रूप में रमाकांत पाठक, मुजफ्फर अली लड्डन, रघुवीर सिंह यादव, सुधीर मिश्र का सम्मान हुआ।

 

इस अवसर पर स्व. राजाराम चच्चू के पुत्रों श्री केके त्रिपाठी एवं करुणाकर त्रिपाठी ने भी अपने पिता के जीवन से जुड़ी स्मृतियों को सभी से साझा किया। महिलाओं की ओर से धर्मार्थ सेवा शाखा की महिला संयोजिका श्रीमती सरिता चतुर्वेदी ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रीमती उत्तरा दीक्षित, श्रीमती रीना राठौर, श्रीमती शीला त्रिपाठी, श्रीमती नीलम त्रिपाठी, श्रीमती ममता तिवारी, श्रीमती रेनू तिवारी ने सहयोग किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक महेश कुमार बाथम ने सभी का आभार जताया। संचालन आचार्य महेश चंद्र तिवारी ने किया।

 

चिकित्सा शिविर में आए सभी मरीजों का नेत्र परीक्षण डा. उमेश अहिरवार ने अपनी चिकित्सीय टीम के साथ किया जिसमें चश्मे समेत सभी जांचें तथा दवाइयां भी निःशुल्क दी गईं। इनमें जो मरीज ऑपरेशन हेतु चिन्हित हुए, उनके निशुल्क ऑपरेशन भी इसी चिकित्सालय में किए जायेंगे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर