Explore

Search

February 16, 2026 6:49 am

उर्दू मोहल्ला, इटावा में ईद-ए-मिलादुन्नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) के पावन अवसर पर भव्य जुलूस निकालने का ऐलान

इटावा। बारह रविउलअव्वल शरीफ के मुबारक मौके पर उर्दू मोहल्ला जुलूस ईद मिलादुन्नबी कमेटी की एक अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कमेटी के सदर कुँवर रफत अली खान ने ऐलान किया कि इस साल 5 सितंबर, दिन जुमा को नमाज़-ए-असर के बाद बड़ी मस्जिद चौक, उर्दू मोहल्ला से उल्माए इकराम की कयादत में जुलूस-ए-ईद मिलादुन्नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) अपनी पारंपरिक रिवायत के साथ निकाला जाएगा।

 

सदर कुँवर रफत अली खान ने जोर देकर कहा कि जुलूस में सभी शरीक अदब और इहतिराम के साथ नात शरीफ और दुरूद-ए-पाक पढ़ते हुए चलें। उन्होंने निर्देश दिए कि साऊंड कम आवाज़ में बजाएं और डीजे का बिल्कुल भी इस्तेमाल न करें, इसका विशेष ख्याल रखा जाए।

 

उन्होंने कहा, “हम सभी अपने आका, हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) की पैदाइश की खुशी में यह जुलूस निकालते हैं। आप (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) वह नबी हैं जिन्हें पूरी दुनिया में शांति और रहमत का पैगाम देने वाला माना जाता है और हम उन्हीं की उम्मत हैं।”

 

उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा, “लिहाज़ा, तमाम हज़रात से गुज़ारिश है कि वे अपने-अपने घरों और दुकानों को रोशनी और फूलों से सजाएं। शहर की तमाम अंजुमन और कमेटियों से अनुरोध है कि वे अपनी-अपनी झांकियाँ और चौकियाँ सजाकर जुलूस में शामिल हों और इस पवित्र अवसर पर सवाब हासिल करें।”

 

बैठक के दौरान एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, झंडा सरपरस्त सैय्यद नईम उल्ला और सदर कुँवर रफत अली खान ने साजिद अली अशरफी, अज़हर फरीदी और फैज इलियास को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया और कमेटी में नई जिम्मेदारियाँ सौंपकर उन्हें नवाजा।

 

इस अहम बैठक में कारी शहबाज अनवर कादरी, डॉक्टर शमशुद्दीन, जमीर हसन झम्मन, सगीर उल्ला राशिद बरकाती, कमेटी के मीडिया प्रभारी मोहम्मद इरफान, रहमत अली मन्नू, हाजी जुहैब फैय्याज और अदनान खान सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर