Explore

Search

February 15, 2026 5:07 am

27वीं सद्भावना यात्रा कैंप कार्यालय कटरा बल सिंह से निकाली गई।

युवा संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में 79वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आम जनमानस में देश प्रेम की भावना का संचार करने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु राज राठौर एवं यात्रा के संयोजक चंद्रवीर सिंह के निर्देशन में 27वीं सद्भावना यात्रा कैंप कार्यालय कटरा बल सिंह से निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में शहर के गणमान्य नागरिकों एवं युवाओं ने हिस्सा लिया और देश भक्ति गीतों एवं भारत माता के जयकारों की गूंज ने शहर की जनता को स्वतंत्रता दिवस पर देश भक्ति की अलख जगाई। यात्रा कटरा पूर्दल खा, बस स्टैंड से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों साबित गंज चौराहा, तहसील चौराहा, ,नगर पालिका चौराहा, पक्की सराय, नौरंगाबाद होते हुए सीधा शास्त्री चौराहा पर सम्पन्न हुई। जहां लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व मिष्ठान वितरण कर यात्रा का समापन किया गया। इस यात्रा में हजारों युवाओं ने भाग लिया। युवाओं ने देशभक्ति के नारे लगाए शहीदों के अमर होने के नारे लगाए। सद्भावना यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा संजीव राजपूत, वरिष्ठ अधिवक्ता अश्वनी सिंह, लज्जाराम बघेल, सेठ लख्मीचंद, सुबोध, भाजपा नेता मुकेश यादव, बॉबी यादव, चंदवीर सिंह ,मो तौफीक ,शमीम खान आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर