Explore

Search

February 15, 2026 6:24 am

निजामुद्दीन में बड़ा हादसा,दरगाह की ढही दीवार, 5 की मौत,कई लोगों के दबे होने की आशंका

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन में हुमायूं के मकबरे के पास एक बड़ा हादसा हो गया।दरगाह शरीफ पत्ते शाह के अंदर बने कमरे की छत और दीवार का हिस्सा अचानक गिर गया।हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है,जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

 

दिल्ली फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें शाम करीब 3:51 बजे घटना की सूचना मिली।सूचना के बाद तुरंत 5 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए।राहत और बचाव कार्य जारी है,फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

अधिकारियों के अनुसार ने इस हादसे में 3 महिलाओं और 2 पुरुषों की मौत हुई है,जबकि कई लोग घायल हो गए।अब तक करीब 11 लोगों को मलबे से निकाला गया है और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।शुरुआती जानकारी में 6 से 7 लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई थी,लेकिन रेस्क्यू के दौरान संख्या और बढ़ी.श।

 

एडवोकेट मुजीब अहमद ने कहा कि हम वक्फ बोर्ड की ओर से यहां आए हैं।आज यहां जुमे की नमाज के लिए भारी संख्या में लोग एकत्र हुए थे,बस्ती के लोग और बाहर के लोग भी नमाज के लिए आते हैं,लेकिन आज बारिश की वजह से लोग अंदर चले गए थे,ये छत काफी पुरानी थी.

 

एडवोकेट मुजीब अहमद ने आरोप लगाया कि ASI के कर्मचारी इसे रिपेयर नहीं करने देते,कई बार दरगाह कमेटी ने इसकी गुहार लगाई और कहा कि छत से पानी रिसता है, इसकी मरम्मत करने दी जाए,लेकिन एएसआई ने मना कर दिया,उनकी लापरवाही की वजह से छत पर क्रैक आ गया था।

 

मुजीब अहमद ने कहा कि आज बारिश की वजह से ये हादसा हो गया।कमरे में करीब 15 से 20 लोग थे,हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। मुजीब ने कहा कि पहले छत गिरी, बाद में दीवार गिर गई।यहां कुछ कमरे बने हुए हैं,यहीं हादसा हुआ है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर