Explore

Search

February 15, 2026 9:16 am

छात्र सभा इटावा के जिलाध्यक्ष रवी यादव विधायक ने आज ब्लॉक बढ़पुरा में PDA पाठशाला का आयोजन हुआ

इटावा 10/08/2025 को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा उत्तर प्रदेश विनीत कुशवाहा के निर्देशानुसार समाजवादी छात्र सभा इटावा के जिलाध्यक्ष रवी यादव विधायक ने आज ब्लॉक बढ़पुरा में PDA पाठशाला का आयोजन लवकुश राजपूत एवं विकास गोयल के सयोजन में किया और सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और PDA पाठशाला के कार्यक्रम को सफल बनाया।

 

जिलाध्यक्ष रवी यादव विधायक  ने कहा जिस तरह भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों को बंद कर कर गरीब, किसानों और मजदूरों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है इससे साफ पता चलता है कि भाजपाइयों की सोच कैसी है, भाजपा नहीं चाहती कि गरीबों के बच्चे में पढ़ें और आगे बढ़ें।

 

जिलाध्यक्ष ने कहा हम समाजवादी लोग गांव-गांव जाकर पीडीए पाठशाला चलाएंगे और सभी बच्चों को पढ़ाएंगे और शिक्षित बनाएंगे एवं किसी भी बच्चे को पढ़ाई संबंधित कॉपी किताब कलम से लेकर आवश्यकता पड़ेगी वह हम देने के लिए तैयार हूं हर समय बच्चों की मदद करूंगा

 

जिलाध्यक्ष ने आज वीरांगना फूलन देवी की जयंती पर फूलन देवी को नमन किया और उनके जीवन पर परिचय देते हुए कहां उनका जन्म 10 अगस्त 1963 में उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के गौरहा का पुरवा गांव में हुआ था उनका विवाह 11 वर्ष की कम उम्र में पुत्तीलाल मल्लाह से हुआ परंतु अत्याचार सहकर पति को छोड़ दिया बाद में सामाजिक अन्याय के खिलाफ विद्रोह करते हुए चंबल घाटी की डाकू बनी 1983 में आत्मसमर्पण किया और समाजवादी पार्टी में शामिल होकर के 1996 में मिर्जापुर से सांसद बनी 25 जुलाई 2001 में उनकी हत्या कर दी गई साथ में उपस्थित रहे बढ़पुरा से श्री देवेंद्र यादव जी एवं जिला उपाध्यक्ष छात्र सभा आरिफ हुसैन जिला सचिव लालू यादव विकास गोयल एवं अन्य साथी भी मौजूद रहे

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर