Explore

Search

February 15, 2026 9:16 am

एस.एम.जी.आई. के धैर्य अग्रवाल बी.सी.ए. परीक्षा में बने टॉपर 

इटावा। सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स इटावा के अन्तर्गत संचालित विवेकानन्द इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी (सम्बद्व सी.एस.जे.एम.यू., कानपुर) में अध्ययनरत् बी.सी.ए. के द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर अपने शानदार परीक्षा परिणाम से अपनी श्रेष्ठता साबित की है।

संस्था के डायरेक्टर डा0 उमा शंकर शर्मा एवं प्राचार्य ने बताया कि हर वर्ष की तरह ही सी0 एस0 जे0 एम0 यू0 कानपुर द्वारा घोषित बी.सी.ए. के द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम इस बार भी शत्-प्रतिशत रहा है।

बी.सी.ए. द्वितीय सेमेस्टर में धैर्य अग्रवाल ने 84.5 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, भूमि पाल ने 80.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, प्रखर दीक्षित ने 79.16 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय, आयुश रौशन ने 76.6 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ एवं शिवादित्य चतुर्वेदी ने 76.0 प्रतिशत अंकों के साथ पंचम स्थान प्राप्त किया है।

सर मदनलाल ग्रुप के चेयरमैन डा0 विवेक यादव ने संस्थान के छात्रों के इस शानदार परीक्षा परिणाम के लिए संस्था के डायरेक्टर डा0 उमाशंकर शर्मा एवं इन्स्टीट्यूट के प्राचार्य, विभागाध्यक्षा श्रीमती नीतू सक्सेना सहित समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर