Explore

Search

February 15, 2026 4:06 am

सीएम योगी ने नाथनगरी बरेली को दी करोड़ों की सौगात,बोले-2017 से पहले नौकरियों की होती थी डकैती,चाचा-बबुआ करते थे वसूली

बरेली।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को नाथनगरी बरेली पहुंचे।सीएम ने बरेली के विकास को रफ्तार देने वाली 2263.83 करोड़ रुपये की 545 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।इस मौके पर सीएम ने बरेली कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा।

 

सीएम योगी ने कहा कि सावन माह में नाथनगरी में आकर महादेव के चरणों में नमन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। बरेली की जनता को विकास कार्यों के लिए बधाई। सीएम ने कहा कि जब अच्छी सरकार आती है तो विकास और समृद्धि साथ लेकर आती है। सीएम ने कहा कि यह वही बरेली है, 2017 से पहले दंगे का दाग लगता था। बरेली दंगाग्रस्त जनपद बन गया था,लेकिन 2017 के बाद दंगा नहीं बल्कि आज नाथ कॉरिडोर से बरेली की पहचान बन गई है। सीएम ने शहर के सात नाथ मंदिरों का जिक्र किया।

 

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले नौकरियों पर डकैती डाली जाती थी,बंटरबांट होता था,कहीं चाचा वसूली के लिए निकलते थे,कहीं बबुआ,कहीं कोई भतीजा निकल रहा तो कहीं पर भाई निकल रहा।उन रिश्तों को देखकर हर कोई असमंजस में रहता था कि महाभारत में तो ये रिश्ते देखे थे, लेकिन एक नौजवान की नौकरी पर ये रिश्ते कैसे लूट मचाए हुए थे, यह सबने देखा है।

 

सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारें बांटने का काम करती थीं,वोटबैंक की राजनीति के माध्यम से तृष्टिकरण करती थीं, सुरक्षा में सेंध लगाने वालों का सम्मान करती थीं। सीएम ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार तृष्टिकरण नहीं बल्कि विकास से जनता की संतुष्टि का माध्यम बन रही है। विरासत को विकास के माध्यम से जोड़ रही है।

 

सीएम योगी ने कहा कि न्यू बरेली में विकास प्राधिकरण,नगर निगम और जनप्रतिनिधियों द्वारा उनके परिणाम विकास के रूप में देखने को मिल रहे हैं।अब कोई बरेली को दंगाग्रस्त बरेली नहीं कह सकता है। इसका प्रमाण सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान हमने देखा है।

 

सीएम योगी ने कहा कि हम विकास की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के जाति,मजहब,भाषा देखे बिना हर किसी को देंगे,लेकिन अगर कोई मानता हो कि किसी विशेष रूप से उनके लिए पिछली सरकारों की तर्ज पर योजनाएं बनेंगी। अब वह नहीं हो सकता है। अब नया भारत है, योजनाओं में भेदभाव नहीं करता है।

 

सीएम योगी ने कहा कि यहां रोजगार मेला भी लगा है,युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित हुए हैं। सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी स्कीम लागू की है। इसके तहत लाभार्थी को पांच लाख रुपये का गारंटी मुक्त ब्याज मुक्त ऋण मिलता है। सरकार इस योजना से अब तक 70 हजार युवाओं को जोड़ चुकी है। सीएम ने कहा कि पहले युवाओं के लिए योजना नहीं बनती थीं। 2017 से पहले युवाओं के सामने पहचान का संकट था। आज पहचान के संकट से नहीं गुजरता नहीं पड़ रहा है।

 

सीएम योगी ने हजियापुर में बनकर तैयार यूनानी मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया।यह बरेली मंडल का पहला यूनानी मेडिकल कॉलेज है।इसके शुरू होने के बाद मंडल में इलाज के साथ पढ़ाई की राह आसान होगी।सीएम ने लाभार्थियों को चेक और नियुक्ति पत्र भी बांटे। बरेली में बुधवार को मेगा रोजगार मेले का भी आयोजन किया गया है। मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 60 कंपनियों द्वारा करीब 6275 पदों पर भर्तियां किए जाने की संभावना है। रोजगार मेले में युवाओं और कंपनियों के प्रतिनिधियों को बारिश से बचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मेले का आयोजन स्विच कॉटेज में किया गया है। इस मौके पर 250 युवाओं को टेबलेट भी दिए गए। इसके साथ ही सीएम ने आंगनबाड़ी भर्ती और पुलिस भर्ती में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी दिए।

 

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे राजकीय वायुयान से बरेली के त्रिशूल एयरबेस पर पहुंचे।यहां जनप्रतिनिधियों ने सीएम का स्वागत किया। इसके बाद सीएम कार से सर्किट हाउस पहुंचे। यहां लगभग एक घंटे तक जनप्रतिनिधियों के साथ मंडलीय बैठक की जिलों के विकास कार्यों की प्रगति जानी।इसके बाद मुख्यमंत्री योगी जनसभा स्थल बरेली कॉलेज पहुंचे।मंच पर सीएम का डमरुओं की निनाद से स्वागत किया गया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर