Explore

Search

February 16, 2026 8:15 am

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में भारत मिशन 2.0, गौशाला, वृक्षारोपण, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास की समीक्षा बैठक आयोजित की गई

इटावा 03 अगस्त, 2025- जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन 2.0, गौशाला, वृक्षारोपण, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास आदि की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण के तहत बताया कि वृक्षारोपण के बाद जियो टैगिंग अवश्य कराई जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में पौधे लगाए जाएं एवं संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि रोपित किए गए पौधों का संरक्षण किया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि ग्रीन चौपाल का नया जियो लागू किया गया है एवं यह भी बताया कि सभी ग्राम पंचायत में ग्रीन चौपाल का आयोजन माह के तीसरे शुक्रवार को अनिवार्य रूप से किया जाएगा, जिससे जमीनी स्तर पर जागरुकता बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि सहजन भंडारा आयोजित किया जाएगा जिसमें पूरे जनपद में ज्यादा से ज्यादा सहजन का वृक्षारोपण किया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाडी केंद्र एवं ग्राम पंचायत में सहजन का पौधा लगाया जाए। उन्होंने बताया कि गिनीस ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने हेतु रोपित किए गए पौधे के साथ अपनी सेल्फी लेकर एप पर अपलोड की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गौशालाओं में छाया की व्यवस्था की जाए एवं वृक्षारोपण कराया जाए साथ ही उन्होंने कहा कि गौशालाओं में साफ-सफाई कराई जाए। उन्होंने सभी ए0डी0ओ0 पंचायत को सामुहिक निर्देशित करते हुए कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में गौशालाओं में जलभराव एवं कीचड़ की समस्या है उसे एक प्रभावी कार्ययोजना बनाकर समस्या का निस्तारण किया जाये जिससे गौशाला में रहने वाले गौवंशों को कोई परेशानी न हो, साथ ही बताया कि केयर टेकर द्वारा समय से गोबर उठवाया जाए जिससे गौशाला में ज्यादा गंदगी न हो। उन्होंने कहा कि गौशाला में जलभराव/कीचड़ की समस्या होने पर गौवंशो को निकटतम दूसरी गौशाला में भेजा जाए। उन्होंने कहा कि गौवंशों हेतु गोचर भूमि एवं टैग्ड गोचर भूमि पर चारे की बुवाई करके चारे की व्यवस्था करवाई जाये। उन्होंने सभी गोशालाओं में रोटेट कैमरा लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्बंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि रेट्रो फिटिंग पर अवश्य कार्य किया जाए जिससे टूटे हुए शौचालयों की मरम्मत कराई जा सके। उन्होंने कहा कि हर ब्लॉक में ग्राम पंचायत चिन्हित की जाए एवं वहां के लोगों को प्रशिक्षण दिया जाए जिससे वर्मी कम्पोस्ट का कार्य चालू कराया जाए। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रो के जर्जर भवन में बच्चों को ना बैठाया जाए एवं जर्जर भवन का तत्काल ध्वस्तीकरण कराया जाए। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र में एवं उसके आस-पास साफ-सफाई बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जहां पर आंगनवाड़ी केन्द्र निर्माणाधीन है उन्हें समय से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि निपुण अभियान पर फोकस किया जाए एवं निपुण एप का प्रशिक्षण दिया जाए एवं उसी पर कार्य कराया जाए। उन्होंने कहा कि मनरेगा कार्यों के अंतर्गत अन्नपूर्णा भवन, सघन वन आदि को बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उक्त बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, सामाजिक निदेशक वानिकी विकास नायक, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चंद्र, पशु चिकित्साधिकारी मनोज कुमार, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर