*सराहनीय कार्य*
इटावा पुलिस 02.08.2025 मात्र 12 घंटे मे ऑटो चोरी की घटना का सफल अनावरण चोरी की घटनाएँ कारित करने वाले 03 शातिर चोरों को इटावा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार । 
कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस, 10,000/- रु0 तथा चोरी का ऑटो किया गया बरामद ।
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन में इटावा पुलिस थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।
घटना का संक्षिप्त विवरण
01.08.2025 का वादी कृष्ण पुत्र राजवीर सिंह निवासी नगला कांश थाना सिविल लाइन जनपद इटावा ने थाना सिविल लाइन पर तहरीरी सूचना दी कि 31.07.2025 की रात्रि को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका ऑटो चोरी कर लिया गया है । तहरीर के आधार पर तत्काल थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 139/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण
जनपद मे अपराध/अपराधियों की रोकथाम एवं लूट/चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन मे दिनांक 01/02.08.2025 की रात्रि को थाना सिविल लाइन पुलिस टीम थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी । इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कांस से जो ऑटो चोरी की गयी थी, उसको भिंड (मध्यप्रदेश) बेचने की फिराक में कुछ लोग बाइसख्वाजा रोड से होकर जाने वाले हैं । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना सिविल लाइन पुलिस टीम मौके पर पहुंची । इसी दौरान एक टैम्पो आता दिखायी दिया जिसे पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो टैम्पो सवार भागने लगे । पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुये 03 व्यक्तियों को बाइस ख्वाजा रोड वन विभाग चेक पोस्ट के पास से रात्रि मे पकड़ लिया गया तथा 02 व्यक्ति अंधेरे/झाड़ियों का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहे जिनकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम प्रयासरत है ।
पुलिस पूछताछः-
पकडे गये व्यक्तियों से नाम पता पूछते हुये तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से 10,000/- रुपये, 01 तमंचा 315 बोर 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व आटो बरामद हुये जिनके संबंध मे प्रपत्र/लाइसेंस मांगे जाने पर दिखाने मे असमर्थ रहे ।
पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ की गयी तो अभियुक्तों ने चोरी की 02 घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया-
1. दिनांक 31.07.2025 की रात्रि को हम लोग मिलकर ग्राम नगला कांश से यह ऑटो चोरी करके भाग गये थे । उक्त घटना के संबंध मे थाना सिविल लाइन पर मु0अ0स0 139/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है ।
2. करीब एक माह पहले गाँव केवाला जसवन्तनगर से एक महिन्द्रा ट्रेक्टर चोरी कर फिरोजाबाद ले गये थे । जहाँ पर फैजान कबाडी का काम करता है उसकी दुकान पर कटवाकर 73,000/- रुपये मे बेच दिया रुपयों को बराबर बराबर बाँट लिया था । उक्त घटना के संबंध मे थाना जसवन्तनगर पर मु0अ0सं0 219/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है ।
अभियुक्तो ने बताया कि हम लोग मिलकर चोरी की घटनाये करते है तथा अर्जित धन को आपस मे बांट लेते है । इससे पहले भी हमने कई गाडी चोरी कर कटवा दी है तथा आज भी यह चोरी का टैम्पो भिंड म0प्र0 बेचने के लिए जा रहे थे । तथा बरामद तमंचा व कारतूस अपराध कारित करने के उद्देश्य से पास रखते है ।
उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के संबंध मे थाना सिविल लाइन पर पंजीकृत मु0अ0स0 139/2025 धारा 303(2) बीएनएस मे धारा 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. फैजान पुत्र मुर्सलीन निवासी छोटे बडे सरकार की दरगाह अजमेरी गेट थाना रामगढ जनपद फिरोजाबाद उम्र 27 वर्ष ।
2. अनुराग कुमार पुत्र मुकेश बाबू निवासी नगला कास थाना सिविल लाइन जनपद इटावा उम्र 20 वर्ष ।
3. चरन सिह उर्फ बाँबी पुत्र रुस्तम सिह निवासी नगला खरगोली थाना सिविल लाइन जनपद इटावा उम्र 22 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 139/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिविल लाइन जनपद इटावा ।
आपारधिक इतिहासः-
फैजान पुत्र मुर्सलीन
1. मु0अ0सं0 331/2023 धारा 379/411/414 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद एटा ।
2. मु0अ0सं0 333/2023 धारा 379/401/411/414/420 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद एटा ।
3. मु0अ0सं0 219/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना जसवन्तनगर जनपद इटावा ।
4. मु0अ0सं0 139/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिविल लाइन जनपद इटावा ।
अनुराग कुमार पुत्र मुकेश बाबू
1. मु0अ0सं0 219/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना जसवन्तनगर जनपद इटावा ।
2. मु0अ0सं0 139/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना सिविल लाइन जनपद इटावा ।
चरन सिह उर्फ बाँबी पुत्र रुस्तम सिह
1. मु0अ0सं0 219/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना जसवन्तनगर जनपद इटावा ।
2. मु0अ0सं0 139/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना सिविल लाइन जनपद इटावा ।
बरामदगीः-
1. 01 आटो नं0 UP75BT5779
2. 10,000/- रुपये
3. 01 तमंचा 315 बोर
4. 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर
पुलिस टीमः- निरी0 सुनील कुमार प्रभारी थाना सिविल लाइन, उ0नि0 हेमन्त कुमार, उ0नि0 मोहनवीर सिंह, का0 संजय, का0 रवि कुमार, का0 मौहर सिंह ।









