इटावा 01 अगस्त, 2025- रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के अन्तर्गत पीडिताओं को क्षतिपूर्ति की राहत की स्वीकृत्ति प्रदान करने हेतु जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला संचालन समिति की बैठक कलैक्ट्रेट सभागार कक्ष में आयोजित की गई।
उक्त बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा पीड़ित महिलाओं को शासनादेश के अनुसार क्षतिपूर्ति मुहैया कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान हिंसा से पीड़ित महिलाओं में मुस्कान, चांदनी,कृतिका चौहान,शिखा, अनामिका, धारा, सोनम, रितु ,दीक्षा, रुबीना, आरती, संध्या, गोल्डी, देवासी, सिमरन, आकांक्षा एवं निशा सहित कुल 69 महिलाओं के प्रकरण प्रस्तुत किये गये। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं वास्तव में हिंसा से पीड़ित है उन्हीं को क्षतिपूर्ति मुहैया करायी जाये एवं किसी पीड़ित महिला के साथ अन्याय न हो इसके लिए बहुत बारीकी से परीक्षण करने के बाद ही क्षतिपूर्ति मुहैया कराई जाए। हिंसा की पुष्टि के लिए कोई पॉजिटिव एविडेंस होना आवश्यक है। उक्त बैठक में कुल 69 प्रकरण प्रस्तुत किये गये, जिसमे जिलाधिकारी महोदय द्वारा कुल 54 प्रकरणों को अस्वीकृत किया गया एवं 07 प्रकरण पेंडिंग तथा कुल 08 प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक एजेन्डा के विन्दु निस्तवत रहे। जिला संचालित समिति के स्तर पर लम्बित प्रकरणोँ को क्षतिपुर्ति स्वीकृत किये जाने पर विचार किया गया।, पुलिस विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही की समीक्षा की गई एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही की समीक्षा की गई। उक्त बैठक में समस्त सदस्यगणों एवं अधिकारियों ने अपने विभाग से संबंधित अद्यतन स्थिति की सूचना सहित बैठक में ससमय प्रतिभाग किया।
उक्त अवसर पर अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा, सदस्य सचिव/जिला प्रोबेशन अधिकारी महिला सम्मान कोष इटावा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 बृजेन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी के अतिरिक्त अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।









