Explore

Search

February 15, 2026 2:22 am

प्रशांत फाउंडेशन द्वारा पूर्व न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट श्री एस आर एस यादव जी का 85 वां जन्म दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। 

प्रशांत फाउंडेशन के संस्थापक रूद्राक्ष मैन डॉ रिपुदमन सिंह ने बेला एवं रबर का पौधा भेंट किया और वृक्षारोपण कराया। 

प्रशान्त फाउंडेशन द्वारा न्यायधीश न्यायमूर्ति आदरणीय एस आर एस यादव के 85 वें जन्म दिवस पर 85 पौधौं का वृक्षारोपण कराया गया। पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति आदरणीय श्री एस आर एस यादव और पूर्व न्यायधीश न्यायमूर्ति आदरणीय के के यादव और वरिष्ठ पत्रकार सुप्रसिद्ध समाजसेवी आदरणीय डाॅ मदन यादव द्वारा पौधा रोपण कराया गया। प्रशांत फाउंडेशन के संस्थापक रूद्राक्ष मैन डॉ रिपुदमन सिंह यादव द्वारा रबर का पौधा भेंट किया गया। पौधों का वृक्षारोपण प्रशांत फाउंडेशन द्वारा किया गया। प्रशांत फाउंडेशन द्वारा प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु विगत कई वर्षों से चलाए जा रहे वृक्षदान महाअभियान,मिशन ग्रीन अर्थ, मिशन हरियाली, मिशन त्रिवेणी,जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण के तहत आज वरिष्ठ पत्रकार एवं सुप्रसिद्ध समाजसेवी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रबुद्ध यादव संगम आदरणीय डाॅ मदन यादव और न्यायमूर्ति आदरणीय के के यादव और न्यायमूर्ति आदरणीय श्री एस आर एस यादव अवसर पर प्रशांत फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर्यावरणविद् समाजसेवी डॉ हेमंत यादव ने कहा है कि, वर्तमान परिस्थितियों में जब वन क्षेत्र का निरंतर ह्वास होता जा रहा है।तब सम्पूर्ण समाज को इस तरह के वृक्षदान एवं वृक्षारोपण आयोजनों से सीख लेने की आवश्यकता है। वरिष्ठ पत्रकार एवं सुप्रसिद्ध समाज सेवी डाॅ मदन यादव ने प्रशांत फाउंडेशन द्वारा प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु विगत कई वर्षों से चलाए जा रहे वृक्षदान महाअभियान की तारीफ करते हुए एवं बधाई देते हुए कहा है कि सम्पूर्ण धरा और प्रकृति को सुरक्षित व संतुलित रखने हेतु हमें पौधा रोपण के प्रति लोगों को सजग बनाना होगा। प्रशांत फाउंडेशन इटावा के संस्थापक वृक्ष मित्र एवं समर्पित समाज सेवी रुद्राक्ष मैन डॉ रिपुदमन सिंह आज न्यायमूर्ति के 85 वां जन्म दिवस पर पौधा भेंट कर 85 पौधौं का वृक्षारोपण कराया गया। कार्यक्रम के आयोजन में न्यायमूर्ति द्वारा पौधों का रोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए उध्बोधन दिया । न्यायमूर्ति यादव ने बुद्धिजीवियों का आवाहन किया कि सभी लोगों को आजीविका के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ पौधे लगा कर उनकी देखभाल करनी चाहिए। जिससे वातावरण में मौजूद आक्सीजन की मात्रा घटने न पाए क्योंकि पिछले दिनों में आक्सीजन के अभाव में बहुत मौतें हो चुकी हैं ये सभी को मालूम है इसके साथ ही बच्चों को अच्छे संस्कार और उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूक करते रहें । वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित रहे पूर्व न्यायमूर्ति एस आर एस यादव जी और पूर्व न्यायमूर्ति आदरणीय के के यादव और वरिष्ठ पत्रकार एवं सुप्रसिद्ध समाजसेवी पयार्यवरण प्रेमी आदरणीय डाॅ मदन यादव और प्रशांत फाउंडेशन इटावा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर्यावरणविद् समाज सेवी डॉ हेमंत यादव , प्रशांत फाउंडेशन इटावा के संस्थापक रूद्राक्ष मैन डॉ रिपुदमन सिंह सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर