इटावा 31 जुलाई, 2025-जिला समाज कल्याण अधिकारी(विकास)/पदेन जिला प्रबन्धक उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 इटावा ने अवगत कराया है कि केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पी0एम0-अजय) के घटक ग्रान्ट इन एड योजनान्तर्गत ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों के अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के लिये स्वरोजगार हेतु सुनहरा अवसर है। ग्रान्ट इन ऐड योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति के इच्छुक अभ्यर्थी कम से कम 03 लोगों का समूह बनाकर अथवा कलस्टर के रूप में अपनी इकाई स्थापित कर सकते हैं। इसमें लाभार्थियों का निःशुल्क प्रशिक्षण उनके संबंधित व्यवसाय के अनुसार दिया जायेगा एवं प्रति व्यक्ति रू0 50,000/- अथवा परियोजना लागत का 50 प्रतिशत जो भी कम हो सरकारी अनुदान के रूप में देय होगा तथा परियोजना लागत का 05 प्रतिशत लाभार्थी अंशदान एवं शेष धनराशि बैंक के माध्यम से लोन के रूप में प्राप्त होगी। इस घटक योजना के विभिन्न प्रत्येक क्षेत्रों के अन्तर्गत परियोजनायें स्थापित करायी जा सकती है, उक्त योजनान्तर्गत जनपद में निवासरत ऐसे व्यक्ति लाभान्वित किये जायेगे जो निम्न अर्हता रखते हों। 01.एवं जनपद का निवासी 02.लाभार्थी की आयु 18 से 50 वर्ष के मध्य हो। 03. लाभार्थी का परियोजना की जरूरतानुसार साक्षर होना अनिवार्य है। 04.लाभार्थी क्लस्टर एवं समूह के रूप में कार्य करने के इच्छुक हो। 05. लाभार्थी पूर्व में निगम द्वारा संचालित योजनाओं का बकायेदार न हो तथा एकमुश्त समाधान योजना के माध्यम से लोन अदायगी न की गयी हो। 06. लाभार्थी के चयन में आय की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। किन्तु रू0 2.50 लाख (ढाई लाख रूपये) वार्षिक आय वाले परिवारों को प्राथमिकता दी जायेगी। 07. लाभार्थी की सिविल स्कोर अच्छा होना चाहिये। 08. लाभार्थी कार्यालय में उपस्थित होकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, अथवा वेबसाइट https://grant-in-aid.upscfdc.in के माध्यम से आनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। 09. आवेदक का चयन प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर किया जायेगा। आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित स्व-प्रमाणित दस्तावेज जमा करें। 1.दो पासपोर्ट साइज फोटो 2. आधार कार्ड 3.पैनकार्ड 4. जाति प्रमाण पत्र(ऑनलाइन) 5. निवास प्रमाण पत्र 6. आय प्रमाणपत्र 7.बैक पासबुक की प्रति 8. उच्चतम शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र। अतः समस्त इच्छुक आवेदक जो संबंधित योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, शहरी क्षेत्र के आवेदन पत्र जनपद स्तर पर कार्यालय -जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) विकास भवन कक्ष सं0-61 इटावा में तथा ग्रामीण क्षेत्र के आवेदन पत्र संबंधित विकास खण्ड में ग्राम/सहायक विकासअधिकारी (स0क0) से संपर्क कर जमा कर सकते हैं।
लेटेस्ट न्यूज़
जिन्न बनाएगा शारीरिक संबंध तो होगी पैसों की बारिश,तांत्रिक कमरुद्दीन के झांसे पर नया खुलासा
February 14, 2026
1:39 am
मुख्तार गैंग के शूटर रहे शोएब उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या,बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां
February 14, 2026
1:37 am
महाशिवरात्रि पर्व: हजारी महादेव धाम में उमड़ेगा भक्तों का सैलाब, डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा
February 13, 2026
5:10 pm
साले ने जीजा की कर दी हत्या: रिश्तों का खौफनाक अंत
February 13, 2026
4:56 pm

कलस्टर /समूह में स्थापित करें परियोजना/स्वरोजगार इकाई,मिलेगा रू0 50,000 का अनुदान-








