Explore

Search

February 15, 2026 3:54 am

कांग्रेसियों ने नगर पालिका ईओ को ज्ञापन दिया

इटावा। नगर पालिका परिषद के क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर अधिशाषी अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि नगर पालिका क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर महिला शौचालय बनवाएं जाए, शास्त्री चौराहा, पक्का तिराहा, बलराम सिंह चौराहा, भरथना चौराहा, विजय नगर चौराहा, नुमाइश चौराहा, विजय नगर चौराहा, महेरा चुंगी चौराहा, लाइन पार जल निकासी की व्यवस्था की जाए, नगर पालिका क्षेत्र में फॉगिंग मशीन द्वारा छिड़काव किया जाए, संचारी रोग की दबाए घर घर दी जाए, शहर के समस्त नालों पर पटान किया जाए ताकि भविष्य में कोई दुर्घटना ना हो, नालों की सफाई कराई जाए गली तक जिससे पानी सड़कों पर न भरे, गांधी नगर में रेलवे पुलिया के नीचे सफाई करवाई जाए। ज्ञापन देने वालों में प्रशांत तिवारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य, वाचस्पति द्विवेदी प्रवक्ता, अवनीश सिंह, अरविंद सिंह, राजा खान, रजनेश, मोहित दुबे, अवनीश तिवारी मौजद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर