जनपद इटावा 26.07.2025 उ0प्र0 लोक सेवा आयोग द्वारा प्रस्तावित RO/ARO परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी इटावा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश ।
उ0प्र0 लोक सेवा आयोग द्वारा 27.07.2025 को प्रस्तावित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी इटावा शुभ्रान्त कुमार शुक्ला एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, महिला अभ्यर्थियों की सुविधा, प्रवेश/निकास व्यवस्था सहित समस्त तैयारियों का गहनता से अवलोकन किया ।
द्वारा पर्यवेक्षक,सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये एवं पुलिस प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल एवं सुचारू रुप से संचालन हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, मोबाइल टीमों की व्यवस्था तथा कंट्रोल रूम से सतत निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्म0गण उपस्थित रहे ।









