जनपद इटावा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर इटावा जनपद की 6 तहसील में जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया,
आप सभी को अवगत है पूरे जिले में खरीफ फसल की बुआई चल रही है। किसानों को इस समय धान की फसल के लिए यूरिया खाद और सिंचाई के लिए पानी की अत्यंत आवश्यकता है। भाजपा ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में किसानों को मुफ्त बिजली एवं उनकी आय को दुगुना करने का वादा किया था किंतु वह वादा आज पूरी तरह से खोखला साबित हुआ है। वास्तविकता तो यह है कि प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार किसानों को मुफ्त बिजली देना तो दूर, बिजली आपूर्ति की कमी के चलते उन्हें सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है और खाद के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। आज किसान यूरिया और सिंचाई के लिए त्राहि-त्राहि कर रहा है और यूरिया खाद के लिए किसान सहकारी समितियों व निजी दुकानों पर कालाबाजारी के चलते इस उमस भरी गर्मी में दिन-दिनभर लाइन लगाकर औने-पौने बढ़े दामों पर खरीदने के लिए विवश है।
प्रदेश का अन्नदाता आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है और भाजपा की दोहरी नीति के चलते अपनी बदहाली पर आँसू बहा रहा है। कांग्रेस पार्टी सदैव किसानों के हितों के लिए संघर्ष करती रही है और किसानों के हितों के लिए संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है।
ज्ञापन देने वाले सदर तहसील इटावा में
प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य प्रशान्त तिवारी
शहर अध्यक्ष मो, राशिद पल्लव दुबे वाचस्पति दुबे मोहन लाल प्रजापति अवनीश वर्मा रौनक खान आसिफ जादरान प्रेरणा ज़ुबैरी सरला जाटव अंसार धर्मेंद्र पुनिया अमित अग्निहोत्री एवं समस्त कांग्रेस जन









