इटावा जुलाई। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता के आवास पर जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें 20 जुलाई को फर्रुखाबाद में आयोजित होने वाले मंडलीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए चर्चा की गई । मण्डलीय सम्मेलन में भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ। बैठक में संगठन को गतिशील बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। तहसील ब्लाक स्तर पर मंडल को पहुंचाने के लिए सदस्यता अभियान चलाई जाने पर विचार किया गया और अधिक संख्या में व्यापारियों उद्यमियों को जोड़ने की चर्चा की गई ।
उल्लेखनीय मंडल व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं को लेकर समय-समय पर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर समस्या उठाकर समस्याओं का निदान कराने के लिए कार्य करता रहा है । संगठन ही शक्ति है। यदि हमारी संख्या अधिक होगी तो प्रशासन हमारी बात को ध्यान से सुनेगा। इसलिए भविष्य मैं प्रभावी भूमिका निभाने के लिए संगठन को मजबूत करना आवश्यक है।









