Explore

Search

February 15, 2026 9:16 am

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला 15 अगस्त,लाल किले पर एंटी ड्रोन गन तैनात

नई दिल्ली।ऑपरेशन सिंदूर के बाद राष्ट्रीय राजधानी में पहला स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा।ऑपरेशन सिंदूर से तिलमिलाया दुश्मन देश पाकिस्तान नापाक हरकतें कर सकता है।ऐसे में लाल किले की सुरक्षा में तैनात एंटी ड्रोन गनों को गुप्त और अन्य स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है।इसके अलावा भारी संख्या में अत्याधुनिक एंटी ड्रोन गन और ड्रोन को हवा में नष्ट करने वाले सिस्टम को लगाया गया है।लाल किले की सुरक्षा में पहले एंट्री ड्रोन गन मैदान में तैनात होती थीं।

 

लाल किला मैदान से एंटी ड्रोन गन के हटने से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को 250 से ज्यादा वाहनों की अतिरिक्त पार्किंग मिलेगी।ऐसे में इस बार लाल किला मैदान में और वाहन खड़े किए जा सकेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जा रहा है ऐसे में दिल्ली पुलिस केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ सुरक्षा में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है।

 

लाल किला मैदान के पास सुभाष पार्क मैदान में जो वाहन पार्क किए जाते हैं उन पर विशेष नजर रखी जाएगी। इसके लिए जवान तैनात किए जाएंगे।राजपथ से लेकर लाल किले तक के रूट में स्थित इमारतों पर विशेष और काफी संख्या में कमांडों तैनात किए जाएंगे।पुलिस इन इमारतों को कई दिन पहले अपने कब्जे में ले लेगी। लाल किले के आसपास पतंग उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाएगा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर